আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘मैं यहां तू वहां, कुत्ता कहां?’ IAS कपल का हुआ ट्रांसफर तो आई मीम्स की बाढ़

Published on: May 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईएएस दंपति संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा का ट्रांसफर हो गया है. संजीव खिरवार को लद्दाख भेजा गया है, वहीं रिंकू धुग्गा का अरुणाचल प्रदेश तबादला हुआ है. यानि अब दोनों आईएएस दंपति को एक दूसरे से 3500 किलोमीटर दूर रहना होगा. दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने को लेकर दोनों IAS अधिकारी विवादों में आए थे. अब IAS दंपति की तैनाती देश के दो विपरीत छोरों पर हुई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि अब उनका कुत्ता कहां जाएगा. ट्विटर पर #DogWalkingIAS ट्रेंड कर रहा है.

https://एक और एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, फंदे से लटकी मिली लाश

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. कुछ यूजर्स ने बागबान फिल्म के गाने- मैं यहां, तू वहां.. गाने के साथ मीम भी शेयर किए हैं. जैसे ही IAS दंपति के तबादले की खबर आई, सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल पूछने लगे कि अब उनका कुत्ता कहां जाएगा, लद्दाख या अरुणाचल? संदीप कुमार (@Sandeep99115250) नाम के ट्विटर यूजर ने एक डॉगी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- IAS ऑफिसर का कुत्ता कहां जाएगा? वहीं एक अन्य यूजर (@theUnethical1) ने पूछा- अब उनके कुत्ते को कौन घुमाएगा?

https://तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10 फीट दूर गिरे बच्चे, मौके पर दोनों की मौत

https://twitter.com/surjeetgangwar4/status/1529971443228102657?s=20&t=Ftf5cCJOqYKb4XVhEdY40A

https://twitter.com/theUnethical1/status/1529883875907731457?s=20&t=bhLmhofr60oaID7oLeQJ5Q

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now