আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने किया कोरोना वायरस का टीका बनाने का दावा

Published on: March 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस का टीका बनाने का दावा किया है. हालांकि इसकी टेस्टिंग बाकी है. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद (UoH) ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि बायो केमेट्री डिपार्टमेंट के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज फैकल्टी मेंबर डॉक्टर सीमा शर्मा ने कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाया है. इसे टी सेल एपिटोप्स का नाम दिया गया है, जो नोवल कोरोना वायरस के सभी ‘संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मइसक प्रोटीनों की टेस्टिंग के लिए है. प्रेस रिलीज में कहा गया है कि डॉक्टर सीमा मिश्रा ने कम्प्यूटेशनल सॉफ्टवेयर के साथ शक्तिशाली इम्यूनोइंफोर्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हुए इन संभावित एपिटोप्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि पूरी आबादी को इसका वैक्सीन लगाया जा सकता है.

http://SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, एफडी पर घटाई ब्याज दरें

यूनिवर्सिटी की प्रेस रिलीज में आगे लिखा गया है कि आमतौर पर किसी टीके की खोज में 15 साल लगते हैं, लेकिन शक्तिशाली कम्प्यूटेशनल टूल ने लगभग 10 दिनों में इस वैक्सीन को बनाने में मदद की. वायरस को रोकने के लिए मानव कोशिकाओं द्वारा कितना प्रभाव इस्तेमाल किया जाएगा, इसके आधार पर संभावित टीकों की एक रैंक सूची तैयार की गई है. यूनिवर्सिटी का कहना है कि मानव प्रोटीन पूल में मौजूद किसी भी मैच के साथ इस कोरोनवायरल एपिटोप्स मानव कोशिकाओं पर कोई विपरित असर नहीं डालते हैं. इसलिए प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया वायरल प्रोटीन के खिलाफ होगी न की मानव प्रोटीन के. इस रिचर्स को आगे टेस्टिंग के लिए भेजा गया है. फिलहाल रिजल्ट का इंतजार है.

http://लॉक डाउन में सब्जी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now