আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस : चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Published on: December 6, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था. इस दौरान आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने उनपर गोलियां चला दीं. इस मुठभेड़ में चारों आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि चारों आरोपियों मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन, केशवुलू ने हैदराबाद के शादनगर में पशु चिकित्सक की मदद के बहाने पहले उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या करके शव को आग के हवाले कर दिया.

http://भाजपा ने जारी की नगर पंचायत बसना के पार्षद प्रत्याशियों की सूची

पुलिस को अगले दिन पीड़िता की अधजली लाश फ्लाईओवर के नीचे मिली थी. इन सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड में रखा गया था. पुलिस चारों आरोपियों को उसी फ्लाईओवर के नीचे ले गई थी जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था. यहां पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया जा रहा था. इसी दौरान धुंध का फायदा उठाते हुए उन्होंने भागने की कोशिश की. इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाईं जिसमें उनकी मौत हो गई. आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने की पुष्टि पुलिस आयुक्त ने की है.

http://लैम्प्स प्रबंधक को निलंबित और आरएईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now