আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर डाल दिया केरोसिन, भागकर पहुंची थाने तो बची जान

Published on: January 17, 2021
---Advertisement---

रायपुर. घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया. घबराई महिला किसी तरह पति से बचकर थाना पहुंची और पुलिस से मदद मांगी. पत्नी को पुलिस के पास जाता देख आरोपी पति मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक खरोरा के गांधी चौक इलाके में रहने वाली रामबाई देवांगन ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है. महिला का कहना है कि शनिवार रात मामूली बात को लेकर उसका पति अशोक देवांगन के साथ विवाद हुआ.

http://ट्रांसफॉर्मर के पास मिला ग्रामीण का शव, जांच में जुटी पुलिस

इसी बीच अशोक ने मुझे पीटा और कहा कि तुझे जिंदा जलाकर मार डालूंगा. फिर वह घर के दूसरे कमरे में गया और वहां से केरोसिन तेल का डब्बा उठा लाया फिर उसने मेरे ऊपर केरोसिन तेल डालकर मुझे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की. मैंने खुद को बचाने की कोशिश की और इसी बीच पति के हाथ से माचिस छूटकर गिर गया. फिर मैं वहां से भाग निकली. थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस उसके घर पहुंची. लेकिन यहां उसका पति नहीं मिला. फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है.

http://श्रद्धा आर्या ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, देखिए तस्वीरें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now