नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार को झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी के साथ लूटपाट के प्रयास किए गए. जिसमें असफल होने पर बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच में जुट गई है. वहीं जानकारी के मुताबिक मामले में अभिनेत्री के पति प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया है. केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रकाश सिंह ने ही पत्नी रिया कुमारी की हावड़ा इलाके में डकैती की साजिश रची थी. प्रकाश ने रिया की हत्या की प्लान बनाया था. उसने पुलिस को एक झूठी कहानी सुनाई.
https://टीएस सिंहदेव बोले- इस बार चुनाव लड़ने का मन नहीं
वहीं, अब हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक स्वाति भांगलिया ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने रिया कुमारी की हत्या के मामले में पति प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब उसे कोर्ट के सामने पेश करेगी. सामने आई जानकारी के अनुसार प्रकाश कुमार ने लुटेरों के साथ मिलकर रिया की हत्या की साजिश रची. रिया के परिवार वालों ने ही हत्या की खबर मिलने पर प्रकाश पर कई और गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा था कि वह रिया के साथ बहुत बुरा व्यवहार करता था. पुलिस को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा df प्रकाश रिया को परेशान करता था. उसने कई बार उनकी बेटी पर हाथ ही उठाया और जान से मारने की धमकी देता था. वह हमारी बेटी का खूनी है.
https://1 जनवरी से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर










