नई दिल्ली. छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के हफ्तों के भ्रम के बाद मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा. संभवतः 15 अगस्त 2020 के बाद शैक्षणिक संस्थान खुल जाएं. डॉ. रमेश पोखरियाल ने एक इंटरव्यू में यह बात कही है. उन्होंने कहा कि हम 15 अगस्त तक सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि इस संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एचआरडी मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को स्कूल पुनः खोलने की योजना पर पत्र लिखा था. इस बात की जानकारी उन्होंने कल ट्वीट के माध्यम से दी थी.
http://FIR के विरोध में धरना, तख्ती में लिखा- ‘प्रशासन की तानाशाही से डरने वाले नहीं’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो करते हैं : शाह
नई दिल्ली. गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार में वर्चुअल रैली की. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की थी. इंदिरा अब नहीं हैं, लेकिन गरीबी वहीं की वहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो करते हैं. उन्होने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी. अब लालटेन से LED का समय आ गया है, लेकिन ये चुनावी सभा नहीं है, हमारा उद्देश्य देश के लोगों को जोड़ना है और कोरोना के खिलाफ एक जुटकर होकर लड़ना है.
http://CarryMinati के नए वीडियो यलगार ने यूट्यूब पर मचाई धूम









