আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए हॉस्पिटल निर्धारित

Published on: June 27, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. महासमुंद में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को जिला हॉस्पिटल के अलावा चार हॉस्पिटलों से संबद्धता प्रदान की गई है. जहां मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की पहल तथा विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के अथक प्रयास से महासमुंद में मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र से हरी झंडी मिलने के साथ ही 325 करोड़ की स्वीकृति मिली है. विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि पिछले दिनों चिकित्सा शिक्षा विभाग छग शासन के अवर सचिव सुनील नारायणिया ने आदेश जारी किया है कि महासमुंद में प्रस्तावित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों के प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए

http://ट्रू-नॉट मशीन इंस्टॉल, जुलाई के पहले हफ्ते से जिले में ही होगी कोरोना की जांच

महासमुंद जिला हॉस्पिटल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव, बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरकोनी तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा महासमुंद से संबद्धता प्रदान की गई है. विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से महासमुंद में 325 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है. इसमें केंद्र का 60 प्रतिशत व राज्य सरकार का 40 प्रतिशत शेयर होगा. उन्होने बताया कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज, महासमुंद जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इसके लिए वे शुरू से प्रयासरत रहे हैं.

http://सुशांत का पटना स्थित घर बनेगा मेमोरियल, एक्टर से जुड़ी ये चीजें होंगी मौजूद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
887134271

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now