आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. मूल नक्षत्र दोपहर 3.50 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बन रहा है. बुधवार की शाम से चंद्रमा राशि बदलकर धनु में आ चुका है. गुरुवार को इसका प्रभाव भी सभी को देखने को मिलेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 22 जुलाई गुरुवार
आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी 13:32 तक
मेष : आपका दिन शुभ रहेगा. गुरुवार को कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. अच्छा धनलाभ होगा. परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे. चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
वृषभ : गुरुवार का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी. आप में कार्य को करने के लिए नवीन उर्जा का संचार होगा. गुरुवार का दिन कामकाज के लिए बेहतर है.
http://दो कोरोना वेरिएंट से संक्रमित हुई महिला डॉक्टर, वैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी थीं
मिथुन : दिन अच्छा व्यतीत होगा. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन होगा. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी. घर में खुशी का माहौल बनेगा.
कर्क : व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे. भाग्य आपके साथ है. कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी.
सिंह : दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. नवीन कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा.
कन्या : गुरुवार का दिन शुभ रहेगा. कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. आप प्रशंसा के पात्र होंगे. हालांकि आपको बेचैनी महसूस हो सकती है, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा.
तुला : परिवार का सुख मिलेगा. मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे. व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी. कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी.
http://फिर पकड़ाया 1.40 करोड़ रुपए का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
वृश्चिक : दिन उत्साह से भरा रहेगा. मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे. सराहनीय कार्य करेंगे जिसमें आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है. आप मीठी वाणी बोलकर दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे.
धनु : आप काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी. आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा.
मकर : दिन अच्छा बीतेगा. शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे. जैसा चाहेंगे वैसा ही फल मिलेगा. दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा.
कुंभ : चतुराई से कार्य करने पर उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. पारिवारिक सुख मिलेगा. गुरुवार को आप अच्छे कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे. मानसिक शांति मिलेगी.
मीन : दिन को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी. भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में थोड़ी राहत आपको मिल सकती है.
http://चाणक्य नीति : इन लोगों को कभी न बताएं अपनी पीड़ा, हमेशा रहें दूर











