আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : आजीविका के नए प्रस्ताव मिलेंगे, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: March 11, 2022
---Advertisement---

आज मकर राशि वाले लोग पैसों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें. वहीं मीन राशि वाले लोगों के व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आएंगे. वृश्चिक राशि वाले लोगों की आय बढ़ती दिख रही है. कन्या राशि वाले लोग खुद को मोटिवेटेड महसूस करेंगे. वृषभ राशि वाले लोगों के व्यवसाय से जुड़े मसले होंगे हल. कुंभ राशि वाले लोगों को तरक्की के कुछ नए साधन मिलेंगे. सिंह राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. वहीं तुला राशि वाले लोगों के नए दोस्त बन सकते हैं..

ॐ सूर्याय नमः 11 मार्च शुक्रवार

फाल्गुन शुक्ल नवमी ब्रज-बरसाने में होली प्रारंभ

मेष : आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं. साथ ही अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. प्रॉपर्टी या आर्थिक व्यवहार संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें. नौकरी में दिन बहुत अच्छा जाएगा. इसके अलावा माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे.

वृषभ : सुबह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी. आपको काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी. व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है. निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी. इसके अलावा आप जोड़-तोड़कर के अपने काम बना लेंगे.

https://‘मुख्यमंत्री बघेल की औकात उत्तरप्रदेश की जनता ने अपने जनादेश में नाप दी’

मिथुन : दिन आपके लिए अनुकूलता से भरा रहेगा. बिजनेस में आपके लिए आगे बढ़ने का दिन है. सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की परेशानी समझकर आप उसकी सहायता कर सकते हैं. पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलने का दिन है.

कर्क : आपको कोई अच्छे काम की सलाह दे सकता है. साथ ही शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा. आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा. रोजी रोजगार की दिशा में प्रगति होगी. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.

सिंह : आप खुद पर विश्वास रखेंगे और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे. आपके सपने साकार करने का ये सही समय है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आपको बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है. कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं.

कन्या : आप खुद को मोटिवेटेड महसूस कर सकते हैं. मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता बनेगी. लेकिन आप भाग्य भरोसे नहीं रहें और मेहनत पर ध्यान दें. आपको निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं. पुराने कर्जों से आपको छुटकारा मिलेगा. संतान की शिक्षा संबंधी सफलता से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा.

तुला : दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी. आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी. इसके अलावा आपके नए मित्र भी बन सकते हैं. आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे.

https://थाना चौक में शराबियों का जमावड़ा, सूर्यास्त के बाद सभ्रांत परिवार का गुजरना दूभर

वृश्चिक : आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे. कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी. साथ ही आपकी आय बढ़ती दिख रही है. आप योजना बनाकर काम करने से सफल रहेंगे. प्रॉपर्टी संबंधित काम करते समय पेपर्स अच्छी तरह चेक कर लें.

धनु : आपको कोई महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है. भाग्य पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है इसलिए समय का सदुपयोग करें. आपको आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे. अगर आप नया व्यवसाय चाहते हैं तो सावधानी बरतें. इसके अलावा युवाओं को नई नौकरी मिल सकती है.

मकर : अपने मन की आवाज अवश्य सुनें. आगे बढ़ने के लिए दिन बेस्ट है. आपका भूमि-भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा. पैसों का सोच समझकर इस्तेमाल करें. इसके अलावा आपके कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले सुलझेंगे. साथ ही कारोबारी यात्रा हो सकती है. घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी.

कुंभ : आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिलेंगे. जीवनसाथी या पार्टनर का भरोसा जीतकर काम करें. आपकी इनकम अच्छी रहेगी और आत्मविश्वास भी काफी बढ़िया रहेगा. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे.

मीन : आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आएंगे. आप कोई नया मोबाइल खरीदने का विचार कर सकते हैं. दुकानदार ग्राहकों से अच्छे से बर्ताव करें. इसके अलावा आपकी नौकरी में तरक्की के आसार हैं. अपनी योजनाएं और गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें.

https://अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय, कलेक्टरों को पत्र जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now