आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा व द्वितिया तिथि का योग बन रहा है. विशाखा नक्षत्र आज पूरे दिन रहेगा. जिससे धाता नाम का शुभ योग बन रहा है. बुधवार को दोपहर में लगभग 2.30 बजे चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 28 अप्रैल बुधवार
वैशाख कृष्ण प्रतिपदा/द्वितीया
मेष : बिजनेस की स्थिति अच्छी है. रुका काम चल पड़ेगा. दुश्मनों पर जीत मिलेगी. सूर्य देव को जल देते रहें.
वृष : आज आप थोड़ा भावुक बने रहेंगे. प्रेम, बिजनेस और स्वास्थ्य सब बहुत अच्छा है. हरी चीज पास में रखें.
http://भाई की हत्या के आरोप में एक्ट्रेस शनाया काटवे गिरफ्तार
मिथुन : जमीन, घर और वाहन खरीद सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार है. प्रेम की स्थिति अच्छी है. गणेशजी की वंदना करते रहें.
कर्क : प्रेम के लिहाज से दिन अच्छा है. बिजनेस में लाभ होने के संकेत हैं. बजरंगबली की आराधना करते रहें.
सिंह : वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रेम मध्यम, स्वास्थ्य और बिजनेस अच्छा चल रहा है. भगवान विष्णु की आराधना करते रहें.
कन्या : प्रेम मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है. बिजनेस भी धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा. शनि देव की पूजा करते रहें.
तुला : खर्च को लेकर परेशान रहेंगे. स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति ठीक है. पीली चीज का दान करें. हरी चीज पास में रखें.
http://IPL 2021 : रोमांचक मुकाबले में RCB ने DC को 1 रन से हराया, प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची
वृश्चिक : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर है. भगवान विष्णु की आराधना करें. पीली चीज पास में रखें.
धनु : शारीरिक स्थिति मध्यम है. बिजनेस में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मकर : यात्रा से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा और बिजनेस ठीक चल रहा है. हरी चीज पास में रखें.
कुंभ : किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है. बिजनेस में लाभ होगा. गणेश जी की वंदना करें.
मीन : जीवनसाथी का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है. हरी चीज का दान करें.
http://पिता-बेटी और बेटे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 5 हिरासत में











