আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : केले के पेड़ का विधिवत पूजन करें, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: June 17, 2021
---Advertisement---

गुरुवार को विशेष रूप से केले के पेड़ एवं बृहस्‍पति जी की आराधना करें. ब्रहस्पति जी की पूजा से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी. जानिए कैसा होगा आज का दिन…

ॐ सूर्याय नमः 17 जून गुरुवार

ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी रात 10 बजे तक

मेष : आपका साहस और आत्मविश्वास-स्तर उच्चतम स्तर पर है. आप रचनात्मक उद्देश्यों में इनका पूरा उपयोग करने में सफल होंगे. व्यापारिक क्षेत्र में आप कुछ विपरीत स्थितियों से दृढ़ता से निपटेंगे. प्रगतिशील बदलाव आपके लिए अद्भुत काम करेंगे.

वृषभ : किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं. नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों और विचारों का चयन खूब सोच समझ कर कीजिए. पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य पूरे किए जा सकते हैं.

http://DAP में सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी, डीप ओसियन मिशन को भी मंजूरी

मिथुन : आज भाग्य आपका साथ देगा. पहले से आपके सामने आने वाली कठिनाइयां अब गायब हो जाएंगी और रुके हुए काम भी प्रगति करेंगे. रचनात्मक खोज आपको आकर्षित करेगी. यदि आप लेखन, साहित्य, कला, फिल्म, टीवी, विज्ञापन आदि में शामिल हैं, तो आप नई परियोजनाओं पर काम करेंगे और आपके काम की सराहना भी होगी.

कर्क : आपके सहकर्मियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी. आपकी आमदनी बढ़ेगीऔर आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते रास्ते भी मिलेंगे.

सिंह : बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतजार कर रहे हैं. आपको प्रयत्न करने से सफलता मिलेगी, दफ्तर में तारीफ होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा. नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक्त है. नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा.

कन्या : आप में से कुछ जातक कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कई मौके प्राप्त कर पाएंगे लेकिन बदलाव के लिहाज से यह अच्छा वक्त नहीं है. जो आपके हाथ में है, इस समय उसे ही ठीक से थामे रहें. आर्थिक रूप से पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है.

तुला : मानसिक परेशानी और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का सामना करेंगे. आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा. आज कम या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है. भाग्य इस समय आपके साथ है अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है.

http://रामायण के ‘सुमंत’ का निधन, कई फिल्मों में भी किया था काम

वृश्चिक : यह आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है. कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे. आपका परिवारिक जीवन, परिवार के सभी सदस्यों के साथ आनंदमय और आरामदायक होगा. आप में से कुछ विलासिता पर खर्च करेंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे.

धनु : आप दृढ निश्चय होकर, पूरे लगन से अपने कार्यों को क्रियान्वित करेंगे, परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा. जीवन साथी के साथ थोड़ा समय बिताने, उसकी समस्यायों को ध्यान से सुनने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने से संबंधों में प्रगाड़ता आएगी.

मकर : आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी. जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकतें हैं. साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि से जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं.

कुंभ : इस समय लिए गए निर्णय आपको फायदा पहुंचाएंगे. यह नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश करने का एक अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे. व्यवसायिक वर्ग महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं. वित्तीय निर्णय निवेश के वांछित परिणाम प्रदान करेंगे और बचत भी हो सकती है.

मीन : आज व्यवसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी संभव है. वैवाहिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी. माता-पिता और गुरुजनों से संबंध मधुर रहेंगे.

http://थाना प्रभारी से मारपीट कर वाहन को क्षति पहुंचाई, गिरफ्तार पांच कोरोना पॉजिटिव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now