আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : आंवला पेड़ की करें पूजा-चढ़ाएं जल, जानें कैसा होगा आज का दिन

Published on: July 15, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी व षष्ठी तिथि है. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है. सुबह लगभग 8.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा, इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 15 जुलाई गुरूवार

आषाढ़ शुक्ल पंचमी-7:15 षष्ठी

मेष : मेष राशि के जातकों को गुरुवार को भाग्य का साथ मिलेगा. इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. परिवार के स्नेह के साथ-साथ आपका उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, यात्राएं भी हो सकती हैं.

वृषभ : दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम-काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी. छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे.

http://केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ा, जानिए अब कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

मिथुन : आपका दिन काफी तनावभरा रहने वाला है, आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी. परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे. अपनी मधुर वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे.

कर्क : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है, माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख मिलेगा. कामकाज में धन लाभ होगा. हंसते-खेलते दिन व्यतीत होगा सिर्फ अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

सिंह : छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. गुरुवार का दिन आपके लिए उत्तम है. आपकी जिद परिवार को परेशान करेगी. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी.

कन्या : परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपका कामकाज उत्तम बना रहेगा. धनलाभ होगा लेकिन अचानक खर्चे भी होंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत, समर्पण और लगाव से अच्छी सफलता मिलेगी.

तुला : शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा और जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी.

http://मस्टररोल में फर्जी हस्ताक्षर, रोजगार सहायक को बर्खास्त करने के निर्देश

वृश्चिक : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी. घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा.

धनु : आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे, फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. धन लाभ का योग है.

मकर : गुरुवार का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा. लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी. मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें.

कुंभ : आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की सीनियर्स प्रशंसा करेंगे. आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है. चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे.

मीन : आपके लिए दिन बेहद अच्छा है, जो भी कार्य करेंगे उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा. परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है.

http://स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now