আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : संकटमोचन की आराधना से पूरे होंगे रुके कार्य, जानें कैसा होगा आज का दिन

Published on: March 23, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तथा दशमी तिथि है. आज दिन भर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग आज बन रहा है. मंगलवार को दोपहर लगभग 12.33 पर चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा. इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैंसा बीतेगा आज का दिन..

ॐ सूर्याय नमः 23 मार्च मंगलवार

फाल्गुन शुक्ल नवमी-दशमी

मेष : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय अड़चन दूर होगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. व्यापार लाभदायी रहेगा.

वृष : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. कार्यसिद्धि से आशाजनक परिणाम आएंगे.

http://स्कूलों में कार्यरत स्टॉफ को नियमित रूप से आना होगा स्कूल

मिथुन : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. जल्दबाजी न करें. क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें.

कर्क : दौड़धूप अधिक रहेगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. जल्दबाजी से बाधा होगी. शोक समाचार मिल सकता है. व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी.

सिंह : इष्ट देव की कृपा से धन प्राप्ति सुगम होगी. थकान रहेगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी, निवेश व यात्रा लाभ देंगे.

कन्या : वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा. धनलाभ होगा. झंझटों में न पड़ें. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. विवाद से बचें. कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा.

तुला : रोजगार मिलेगा. नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे. अस्वस्थता संभव है. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा.

http://लकड़ियां काटकर मुर्गी फार्म का निर्माण, ग्रामीणों ने किया तहसीलदार का घेराव

वृश्चिक : जोखिम व जमानत के कार्य टालें. वाणी पर नियंत्रण रखें. व्ययवृद्धि होगी. शत्रु सक्रिय होंगे. लाभ कम होगा. संतान की तरक्की होगी.

धनु : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. धनलाभ होगा. बेचैनी रहेगी, थकान रहेगी. रुका हुआ धन मिलेगा, प्रयास करें. कार्य की गति बढ़ेगी.

मकर : योजना फलीभूत होगी. जोखिम जल्दबाजी से बचें. हानि हो सकती है. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी.

कुंभ : राजकीय बाधा दूर होगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. जल्दबाजी से बचें. प्रमाद न करें. पूजा-पाठ में मन लगेगा. विशेष कार्य बन जाने से हर्ष होगा.

मीन : इष्ट का स्मरण रखें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा.

http://शिव-पार्वती विवाह देखने उमड़ पड़ा हुजूम, 26 को तुलसी वर्षा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now