আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पीले फूलों से करें भगवान विष्णु की आराधना, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: July 8, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. मृगशिरा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग बन रहा है. सुबह चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही सूर्य और बुध स्थित हैं. एक ही राशि में 3 ग्रहों के होने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव होगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 8 जून गुरुवार

आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी मास-शिवरात्रि

मेष : आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी. कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. गृह नवीनीकरण पर व्यय हो सकता है.

वृषभ : आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी रहेगी. आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं. प्रॉपर्टी डीलर के लिए गुरुवार का दिन अधिक फायदेमंद रहेगा. आप किसी बिजनेस ट्रिप पर जा सकते हैं. सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें.

http://रेत पर पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, प्रदर्शन की दी चेतावनी

मिथुन : यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है. ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों को फायदा होगा. सामान्य तौर पर धन प्राप्ति हो सकती है. अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें. जरूरतमंदों की मदद करके संतुष्टि होगी.

कर्क : आप आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं. साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. किया गया श्रम सार्थक होगा. आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी.

सिंह : गुरुवार का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा. किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको किसी के मदद की आवश्यकता होगी. बचत योजना में निवेश लाभदायक रहेगा. काम के सिलसिले में आपको बारीकियों का ध्यान रखना होगा.

कन्या : आपका दिन सुख-सुविधाओं के साथ गुजरने का संकेत है. आपके पास दूसरों पर बेहद मजबूत छाप छोड़ने की क्षमता है. प्रॉपर्टी डील से आपको बड़ी आमदनी होने की उम्मीद है. व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी.

तुला : भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ज्यादा विश्वास रखें. थोड़ा समय अकेले में बिताएं, आपके लिए अच्छा रहेगा. आय बढ़ने के आसार रहेंगे. चालू काम में प्रगति होगी. युवाओं को विदेश में मिल रहे काम के अवसर आकर्षित कर सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

http://लिवर खराब कर रहा गिलोय? आयुष मंत्रालय ने बताई सच्चाई

वृश्चिक : आपकी बुद्धि हर काम में साथ देगी. कार्यक्षेत्र में किसी काम का परिणाम शानदार रहेगा. किसी अन्य तरीके से धन लाभ होगा. लोन संबंधी मामलों में प्रगति होगी. करियर को लेकर युवाओं को थोड़ा खुद में बदलाव लाने की जरूरत है.

धनु : गुरुवार का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा. आपको अपनी योग्यता के मुताबिक, लाभ मिलने के पूरे योग हैं. पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा. घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं. इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.

मकर : आपका दिन सुनहरा रहने वाला है. समाज में अच्छे काम करने से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे. आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिल सकती है. व्यापार में लाभ मिल सकता है. ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा.

कुंभ : आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा. दूसरों की राय को गौर से सुनें- अगर आप आज वाकई फायदा चाहते हैं तो. कारोबारी सौदे सोच-विचार कर हाथ में लें. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा.

मीन : आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी. महिलाओं को गुरुवार के दिन कोई खास खुशखबरी मिल सकती है. जो लोग पहले से बिजनेस में हैं, उनके लिए आज का दिन कोई अच्छी सूचना लाएगा. किसी नई खरीददारी से आपकी खुशी बढ़ने की संभावना है.

http://6000mAh बैटरी के साथ Galaxy F22 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now