আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : प्रतिदिन करें कुलदेव का पूजन, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: July 1, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहे बुधवार रात से चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है, गुरुवार को सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 1 जुलाई गुरुवार

आषाढ़ कृष्ण सप्तमी 14:01 तक

मेष : गणेशजी कहते हैं कि इस दिन आप कहेंगे कुछ और करेंगे कुछ. बिजनेस में जबर्दस्त मुनाफे की उम्मीद आप रख सकते हैं. जल्दी धन कमाने के चक्कर में परिवार की अनदेखी न करें. इच्छित नौकरी भी मिल सकती हैं. विरोधियों से सतर्क रहें. संतान की उन्नति से खुशी हो सकती है.

वृष : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार एक जुलाई के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. किसी अच्छी खबर का इंतजार आपको रहेगा. आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. दो तरफा इनकम के मौके भी मिल सकते हैं. सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा.

http://कारगिल युद्ध में शामिल रिटायर्ड फौजी का हार्ट अटैक से निधन, बेटियों और बहू ने कंधा देकर दी मुखाग्नि

मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नया इंवेस्टर मिल सकता है. आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है. महत्वपूर्ण कामों को ना टालें. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.

कर्क : गणेशजी कहते हैं कि इस दिन आपको कोई ऐसा काम करना चाहिए जो आपको आंतरिक खुशी दे. गुप्त तरीकों से धन हासिल करने में कामयाबी मिलेगी. कारोबारियों को उम्मीद से बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. महिलाएं शॉपिंग करने का मन बनाएंगी. कोई पुरानी बात आपको आज पता चल सकती है.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि एक जुलाई को आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है. वित्तीय स्तर पर आप सुरक्षित महसूस करेंगे, आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है. बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा. युवाओं को इच्छित नौकरी मिल सकती है. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा.

कन्या : गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपनी इमेज सुधारने का मौका मिल सकता है. कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा इनकम होने के योग बन रहे हैं. पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा. अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे है तो एक जुलाई का दिन बेहद शुभ है.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि दिन मिला-जुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा. बिजनेस करने वाले लोग कामकाज में नयापन लाने की कोशिश करेंगे. आमदनी अच्छी रहेगी. अटके काम सहज ही पूरे होंगे. गुस्से पर काबू रखें, वरना बात बिगड़ जाएगी.

http://इसी वित्तीय वर्ष से मिलेगा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ

वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि हर बात को गहराई से समझें. लोगों को आपके विचार पसंद आ सकते हैं. राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे. छोटे उद्योग वाले लोगो को पहले से कहीं ज्यादा मुनाफा हो सकता है. आय के साधनों में वृद्धि होगी. खुद को काफी सक्रिय महसूस करेंगे.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि दूर दराज के लोगों से जरुरी बातचीत हो सकती है. आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे. बड़े सौदे से बेहतर मुनाफा हो सकता है. अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है. मधुर व्यवहार से सबको अपना बना लेंगे.

मकर : गणेशजी कहते हैं कि घर के कार्यों में व्यस्त रह सकतें हैं. सभी के लिए मन में विनम्रता की भावना रखें. सूझबूझ से व्यापार में इच्छित लाभ की संभावना बन रही है. घर के निर्माण कार्य का विस्तार होगा. जमीन जायदाद से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि आपको कुछ सार्थक चीज़ें नज़र आएंगी. प्लास्टिक का कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन शुभ होगा. पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें. आपको वर्तमान नौकरी में ही एक्स्ट्रा जिम्मेदारी या काम मिल सकता हैं.

मीन : गणेशजी कहते हैं कि आप अपनी दिनचर्या में बड़ा बदलाव करेंगे. व्यवसाय से जुड़े लोग नए काम के बारे में अधिक जागरूक होंगे. आपसी मतभेद भुलाकार आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी. वैभव-विलासिता पर खर्च संभव हैं. वहीं बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए.

http://भारतनेट के लिए 19401 करोड़ मंजूर, 16 राज्यों के गांवों तक पहुंचेगा इंटरनेट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now