আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : सजगता और लगन से करें कार्य, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: March 6, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. सूर्योदय से ज्येष्ठा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 6 मार्च शनिवार

फाल्गुन कृष्ण अष्टमी संध्या 6:10 तक

मेष : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. धनार्जन होगा.

वृष : काम में मन नहीं लगेगा. लोग आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे. व्यापार लाभदायक रहेगा. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें.

http://Road Safety World Series : सहवाग की तूफानी फिफ्टी, इंडिया लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से हराया

मिथुन : प्रयास सफल रहेंगे. पराक्रम वृद्धि होगी. मान-सम्मान मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. लाभ होगा.

कर्क : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम के कार्य टालें. अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं.

सिंह : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. निवेश मनोनकूल रहेगा. कार्य के प्रति चिंता रहेगी. शारीरिक कष्ट संभव है.

कन्या : समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. अतिथियों का आगमन होगा. व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा. आलस्य हावी रहेगा. प्रमाद न करें. विवेक का प्रयोग करें.

तुला : शारीरिक कष्ट संभव है. वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें. हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. आय में निश्चितता रहेगी.

http://इनाम का लालच देकर महिला से हजारों रुपए की ठगी

वृश्चिक : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल होंगी. रुकावट दूर होगी. लाभ के अवसर आएंगे. पारिवारिक सहयोग होगा. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें.

धनु : मान-सम्मान मिलेगा. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा. प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें. किसी कार्य की चिंता रहेगी.

मकर : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. अनुकूलता रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे.

कुंभ : आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा. चिंता दूर होगी. नौकरी में रुतबा बढ़ेगा.

मीन : धनहानि की आशंका है, लेन-देन में जल्दबाजी न करें. थकान व कमजोरी रह सकती है. व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में चैन रहेगा. राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी.

http://नेहा कक्कड़-गुरु रंधावा का नया गाना ‘और प्यार करना है’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now