आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज दिन भर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. आर्द्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 26 जनवरी मंगलवार
पौष शुक्ल=पक्ष त्रयोदशी तिथि
मेष : सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा. कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें. संतान से मदद मिलेगी. आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है.
वृष : सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे. कार्य में सफलता के योग बनेंगे. यात्रा कष्टप्रद हो सकती है.
http://लाला जगदलपुरी के नाम पर दिया जाएगा साहित्य का पुरस्कार : भूपेश
मिथुन : व्यापार लाभप्रद रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
कर्क : आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. अधीनस्थों की ओर ध्यान दें.
सिंह : अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं. समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ोतरी होगी. आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे.
कन्या : राजकीय सहयोग होगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे. विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
तुला : वाणी पर संयम रखें. कार्य निर्णय विचार करके करना ही शुभ है. नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे.
http://अंधविश्वास : प्रिंसिपल दंपति ने की बेटियों की हत्या, कहा- सतयुग में फिर जी उठेंगी
वृश्चिक : योजनाएं फलीभूत होंगी. वर्चस्व बढ़ेगा. परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें. क्रोध पर संयम रखें.
धनु : स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें. रुका धन मिलेगा. कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मकर : व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे. स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. व्ययों में कमी करना चाहिए.
कुंभ : अजनबियों पर विश्वास न करें. धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊँचा करेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है.
मीन : व्यापार में नए अनुबंध होंगे. सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे.
http://मतदाता दिवस पर रंगोली, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक











