আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : देव और सोमवती अमावस्या पर क्या कहते हैं सितारे, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: May 30, 2022
---Advertisement---

आज के विशेष योग : वर्ष का 59वां दिन, देव अमावस्या, सोमवती अमावस्या : 17:00 तक, भावुका अमावस्या, अन्वाधान, कुमारयोग प्रारंभ 17:00, वटसावित्री व्रत पूर्ण (अमावस्या पक्ष, राजस्थान), बड पूजन अमावस्या, वट पूजन, मुनि शान्तिनाथ जयंती, संत ज्ञानेश्वर महाराज जयंती.

ॐ सूर्याय नमः 30 मई सोमवार

ज्येष्ठ कृष्णपक्ष सोमवती अमावस्या संध्या 5 बजे तक

मेष : किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है. फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं. किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं. कारोबार अच्‍छा चलेगा, प्रयास करें.

वृष : शारीरिक कष्ट की आशंका है. वाणी पर नियंत्रण रखें. यात्रा लाभदायक रहेगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. प्रयास सफल रहेंगे. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा. चिंता बनी रहेगी.

https://भाजपा ने जारी की राज्यसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की सूची

मिथुन : योजना फलीभूत होगी. कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. भाग्य का साथ रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह का वातावरण बनेगा. पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा.

कर्क : किसी धार्मिक स्थान के दर्शन व प्रवास इत्यादि का कार्यक्रम बन सकता है. कानूनी अड़चन दूर होगी. थकान व कमजोरी रह सकती है. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. निवेश से लाभ होगा. जल्दबाजी न करें.

सिंह : अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है. चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी. आय में कमी हो सकती है. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. लाभ होगा.

कन्या : किसी अटके काम में सफलता प्राप्त होगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार आदि पर व्यय होगा. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. कारोबार अच्‍छा चलेगा. जोखिम न लें.

तुला : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. स्थायी संपत्त‍ि का कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. भाग्य का साथ रहेगा. रुके कार्य पूर्ण होंगे. प्रसन्नता रहेगी.

https://IPL 2022: डेब्यू सीजन में GT ने खिताब जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में RR को हराया

वृश्चिक : रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी. परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे. थकान व कमजोरी रह सकती है.

धनु : किसी व्यक्ति से उलझन हो सकती है. वाणी में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें. समय पर आवश्यक वस्तु नहीं मिलेगी. तनाव रहेगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. धनहानि की आशंका है. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा.

मकर : मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान पक्ष की चिंता रह सकती है. पहले की गई मेहनत का फल मिलने के योग हैं. निवेश से लाभ होगा. मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा. धनार्जन होगा.

कुंभ : आत्मसम्मान बना रहे, ऐसे प्रयास करें. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. व्यापार-व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा. प्रमाद न करें. नौकरी में सहकर्मी ध्यान देंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी.

मीन : किसी लंबे समय से अटके काम के पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी. भाग्य का साथ रहेगा. कारोबार में उन्नति होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि में सोच-समझकर हाथ डालें. रोजगार में वृद्धि होगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.

https://अब जारी होंगे पॉलीकार्बोनेट आधारित कार्ड पर क्यूआर कोडयुक्त DL और RC

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now