আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : खुश रहेंगे कन्या राशि के जातक, वृश्चिक वालों के बनेंगे काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

Published on: August 12, 2021
---Advertisement---

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, सूर्योदय से सुबह 10 बजे तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है. बुधवार की शाम से चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में आ चुका है. इसका असर शुक्रवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 12 अगस्त गुरुवार

श्रावण शुक्ल चतुर्थी 15:24 तक

मेष : कामकाज में अच्छी सफलता मिलने वाली है. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से हासिल होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आप अपने बलबूते पर कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे.

वृषभ : चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने हर काम को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी.

http://बिना कार्य ठेकेदार को भुगतान, शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष से वापस लिया अधिकार

मिथुन : बेवजह किसी से मन-मुटाव हो सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाएं तो आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी. नौकरी और व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी, पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा.

कर्क : आपका भाग्य अच्छा रहेगा और अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. आज का दिन काम काज के लिए बेहतरीन होगा.

सिंह : कामकाज के लिए बेहतर दिन रहेगा. किसी नवीन मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में उम्मीद से ज्यादा सफलता जरूर प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं.

कन्या : आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरुजनों और बड़े-बुजुर्गों के लिए आपके मन में आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.

तुला : आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. भाग्य का साथ मिलनेवाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ हासिल होगा. बुधवार आपके स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.

http://राज्यसभा से भी OBC आरक्षण संविधान संशोधन बिल सर्वसम्मति से पास

वृश्चिक : आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा.

धनु : आपके दिन की शुरुआत लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अपनी सोच हमेशा सकारात्मक रखें.

मकर : आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. भाग्य का साथ भी अच्छा मिलेगा.

कुंभ : आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है, व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.

मीन : अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. दिन की शुरुआत अच्छी ख़बर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं.

http://9 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप, गांव वालों ने स्कूलों को बंद कराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now