आज का दिन मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए खास रहेगा. मेष राशि वालों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. कन्या राशि वालों को जॉब ऑफर मिल सकता है. वहीं सिंह राशि के व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आइए जानते हैं कि आपके लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा..
ॐ सूर्याय नमः 5 अप्रैल मंगलवार
चैत्र शुक्लपक्ष विनायक चतुर्थी
मेष : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. बुरी सूचना मिल सकती है. जोखिम न उठाएं. व्यापारिक गोपनीयता बनाए रखें.
वृष : मान-सम्मान मिलेगा. मेहनत रंग लाएगी. धन प्राप्ति सु्गम होगी. परिवार की चिंता रहेगी. कार्य सिद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें.
https://निजी स्कूलों के द्वारा ली जा रही मनमानी फीस पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश
मिथुन : भूले-बिसरे रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. व्ययसाय ठीक चलेगा. मान बढ़ेगा. कर्ज आसानी से प्राप्त होगा.
कर्क : रोजगार मिलेगा. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. कार्यसिद्धि होगी. प्रमाद न करें.
सिंह : कुसंगति से हानि होगी. फालतू खर्च होगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. जोखिम-जमानत के कार्य टालें. धैर्य रखें.
कन्या : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी. चोट व रोग हानि संभव है. व्यापारिक गोपनीयता बनाए रखें.
तुला : योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे.
https://छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर 0.6 प्रतिशत पर
वृश्चिक : धर्म में आस्था रहेगी. कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. नवीन कार्य योजना के अवसर प्राप्त होंगे.
धनु : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें.
मकर : वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय लाभदायक रहेगा. कोर्ट व कचहरी में लाभ होगा. विवाद न करें.
कुंभ : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. शत्रु परास्त होंगे. धनलाभ होगा. जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें. आवेश पर नियंत्रण रखें.
मीन : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनोकूल भोजन का आनंद मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. जोखिम न लें. धनलाभ होगा.
https://Samsung Galaxy M33 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन











