আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : प्रकृति में होगा ऊर्जा का संचार, जानें आपके लिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: February 27, 2021
---Advertisement---

आज माघ मास की पूर्णिमा है, इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं. सूर्योदय मघा नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11.50 तक रहेगा. इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा. मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 27 फरवरी शनिवार
माघ शुक्ल पूर्णिमा दोपहर 1:47 तक

मेष : किस्मत का साथ मिलेगा. बिना बात किसी पर भड़क भी सकते हैं. मंदिर में शुद्ध घी का दान करें.

वृष : रूटीन लाइफ में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. बने बनाए काम बिगड़ने की संभावना है. छोटे बच्चों को चॉकलेट दिलाएं.

http://यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

मिथुन : नई डील हो सकती है. पार्टनर से सहयोग नहीं मिल पाएगा. आप कुछ ज्यादा जिद्दी भी हो सकते हैं. किसी से भी झूठ न बोलें.

कर्क : बिजनेस के लिए दिन अच्छा है. पुराने दुश्मनों से सामना हो सकता है. प्यासे लोगों को पानी या शर्बत पिलाएं.

सिंह : सुनी-सुनाई बातों पर फैसला लेने से बचें. जितना ज्यादा बोलेंगे, उतनी ही परेशानी में पड़ सकते हैं. गाय और कुत्ते को रोटी खिलाएं.

कन्या : जीवनसाथी की सलाह से फायदा होगा. प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले उलझ सकते हैं. तामसिक चीजों का सेवन करने से बचें.

तुला : मेहनत का फल मिल सकता है. पति-पत्नी में विवाद हो सकता है. लाइफ पार्टनर को उसके पसंद की मिठाई खिलाएं.

http://छत्तीसगढ़ में स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने की खबर निराधार एवं भ्रामक : डॉ. टेकाम

वृश्चिक : परिस्थितियां फेवर में हो सकती हैं. बातों और विचारों का विरोध भी हो सकता है. जरूरतमंद को जूते या चप्पल का दान करें.

धनु : जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. काम में मन नहीं लगेगा. उत्तर दिशा की ओर अपने इष्टदेव को प्रणाम करें.

मकर : टैलेंट दिखाने के मौके होंगे. फालतू खर्चे बढ़ने के योग हैं. दौड़-भाग रहेगी. थकान महसूस होगी. ब्राह्मण को भोजन करवाएं.

कुंभ : परिस्थितियां फेवर में हो सकती हैं. निवेश करने से पहले विचार करें. भैरव मंदिर में तेल दान करें.

मीन : भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. पुराना दुश्मन फिर सक्रिय हो सकता है. देवी लक्ष्मी को कमलगट्‌टे की माला चढ़ाएं.

http://5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 मई को आएंगे नतीजे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now