আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : आज का दिन लेकर आया है सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: March 14, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में हुआ है, जो दिन भर रहेगा. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग आज बन रहा है. साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि शुभ योग भी बन रहा है. रविवार को सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 14 मार्च रविवार

फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा 5:10 तक

मेष : कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें. भूमि व भवन इत्यादि की खरीदी की योजना सफल रहेगी. कार्य के प्रति उत्साह रहेगा. जल्दबाजी न करें.

वृष : सुख के साधन जुटेंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें. स्थिति नियंत्रण में रहेगी. लाभ के अवसर आएंगे. जोखिम न उठाएं.

http://सचिन-युवराज की आतिशी पारी, इंडिया लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 56 रनों से हराया

मिथुन : शारीरिक हानि की आशंका है. किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें.

कर्क : अनहोनी की आशंका है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही न करें. गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा. लाभ के अवसर आएंगे.

सिंह :  मान-सम्मान मिलेगा. कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं. आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी. तत्काल लाभ नहीं होगा. शारीरिक शिथिलता रहेगी.

कन्या : धन प्राप्ति सुगम होगी. घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी. शारीरिक कष्ट भी आशंका है, लापरवाही न करें. दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है.

तुला : गुस्से पर काबू रखें. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है. धनहानि की आशंका है.

http://सिरपुर को वर्ल्ड हेरीटेज बनाने राज्य शासन कटिबद्ध : सीएम भूपेश

वृश्चिक :  बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है. अनुकूलता रहेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी. प्रयास सफल रहेंगे. पार्टनरों से सहयोग मिलेगा. लाभ होगा.

धनु : प्रसन्नता बढ़ेगी. उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा. आय में सुगमता रहेगी. मेहमानों का आगमन होगा. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. चोट व रोग से हानि संभव है.

मकर : प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी. व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा. पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. खोई हुई वस्तु मिल सकती है. प्रमाद न करें.

कुंभ : समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा. गुस्से पर काबू रखें. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा. भागदौड़ रहेगी. किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं.

मीन : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है. लाभ के अवसर आएंगे. उत्साह से काम कर पाएंगे.

http://थूक लगाकर बना रहा था तंदूरी रोटी, वीडियो वायरल होने के बाद शख्स गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now