आज अगहन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज दिनभर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग आज बना रहेगा. बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही गुरु और शनि ग्रह स्थित है. तीन ग्रहों के एक ही राशि में होने से इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 17 दिसम्बर गुरुवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष तृतीया 3:17 तक
मेष : मेहनत के परिणाम मिलेंगे. आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं, तरक्की मिलेगी.
वृष : रूका काम पूरा होगा. घर के बाहर या छत पर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी रखें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
http://5 करोड़ गन्ना किसानों को तोहफा, चीनी निर्यात पर सब्सिडी देगी मोदी सरकार
मिथुन : काम के साथ चुनौतियाँ भी ज्यादा होंगी. कुछ बातें परेशान कर सकती हैं. बंदरों को केला खिलाएं, मुश्किलों का अंत होगा.
कर्क : बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना कारगर होगा. किसी से ज्यादा उम्मीद न रखें. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, सारी परेशानियां दूर होंगी.
सिंह : दिन आपके पक्ष में है. कम मेहनत से ज्यादा फायदा होगा. जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्तों में मिठास आएगी.
कन्या : व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. कुछ लोग इम्प्रेस भी होंगे. हनुमान चालीसा का पाठ करें, सफलता मिलेगी.
तुला : बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए 108 बार- ‘ॐ श्री हनुमंते नमः’ का जाप करें. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.
http://कंटेनर में चप्पल, टिक-टॉक रैपर के कार्टून व मिक्चर के बीच मिला 12.60 लाख का गुटखा
वृश्चिक : दिन उत्तम रहेगा. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पूरे दिन खुशियाँ रहेंगी.
धनु : दिन शानदार रहेगा. मेहनत से अनुकूलता मिलेगी. अनाथालय में बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
मकर : खुशी का माहौल बनेगा. माता-पिता का स्नेह प्राप्त होगा. हनुमान जी के मंदिर जाएं, मनोकामनाओं की पूर्ति होगी.
कुंभ : धन लाभ के अवसर मिलेंगे. हनुमान जी के मंदिर में रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा.
मीन : परफॉरमेंस अच्छी रहेगी. कही-सुनी बातों पर भरोसा ना करें. कुछ दाने अक्षत डालकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, काम सफल होंगे.
http://प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 7वीं किस्त जारी, ऐसे करें चेक











