আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शिवकृपा से सिद्धिदायक होगा आज का दिन, जानिए सितारों के इशारे

Published on: May 31, 2021
---Advertisement---

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. श्रवण नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. सोमवार को श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग रहा है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 31 मई सोमवार

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि

मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे. नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धनलाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होगी. आज आप शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. आज भाग्य का साथ मिलने वाला है.

वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.

http://धान के बदले खेतों में वृक्षारोपण करने पर किसानों को 3 वर्षों तक मिलेंगे प्रति एकड़ 10-10 हजार रुपए

मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नए बिजनेस को करने का विचार मन में आ सकता है. आज भाग्य आपका साथ देगा. आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता पाने के लिए सहायता और मार्गदर्शन देंगे.

कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल मिलेंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे.

सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. आज काफी प्रसन्न रहेंगे.

कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी.

तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी. दिन अच्छा है. आज सेहत सामान्य रहने वाली है.

http://कोरोना से दिवंगत मीडियाकर्मी के आश्रितों को मिलेगी पांच लाख रुपए की सहायता

वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी.

मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ मिलेगा. हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें. आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की मदद से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. नौकरी करने वाले लोगों की सीनियर्स प्रशंसा करेंगे. व्यापार में लाभ होगा.

मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. आज भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी.

http://यह कैसी बोरियत! घर से बिना बताए रायपुर जाने निकलीं 3 किशोरियां, पुलिस ने घर पहुंचाया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now