আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : मिला-जुला रहेगा आज का दिन, जानिए सितारों के सितारे

Published on: November 3, 2021
---Advertisement---

आज नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बन रहा है. आज की रात लगभग 8 बजे चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा. इस राशि में पहले से ही बुध, सूर्य और मंगल स्थित है. तुला राशि में चार ग्रह एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है. इसका असर सभी राशियों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 3 नवम्बर बुधवार

कर्तिक कृष्ण त्रयोदशी रुपचतुदशी

मेष : मेष राशि के जातक आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव का सामना करेंगे. कभी धन लाभ होगा तो कभी खर्च ज्‍यादा होगा. बेहतर होगा बजट बनाकर चलें और जोखिम भरा लेन-देन न करें.

वृष : वृष राशि के जातक फिजूलखर्ची से बचें. कर्ज के लेन-देन में सावधानी रखें. जहां तक हो कर्ज न लें. केवल दिखावे के लिए तो कतई पैसा खर्च न करें.

https://अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पंजाब लोक कांग्रेस रखा नई पार्टी का नाम

मिथुन : मिथुन राशि वालों के  दिन औसत रहेगा. हालांकि शुरुआती समय में आय बढ़ सकती है लेकिन बाद में खर्च भी बढ़ जाएगा. लिहाजा सोच-समझकर खर्च करना चाहिए.

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए दिवाली के त्‍योहार का पहला दिन शानदार रहेगा. उन्‍हें खूब धन लाभ होगा. रुका हुआ पैसा भी मिलेगा. लेकिन लालच करने से बचें.

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए भी दिन अच्‍छा रहेगा. आय बढ़ेगी. तरक्की होगी. इंक्रीमेंट या मुनाफा मिल सकता है.

कन्या : कन्‍या राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मध्‍यम रहेगी लेकिन उन्‍हें पैसों की तंगी भी नहीं होगी. दिन आराम से बीतेगा और आखिर में लाभ देकर जाएगा.

तुला : तुला राशि के जातकों को कमाई तो होगी लेकिन उतनी नहीं जितनी मेहनत करेंगे. लेकिन निराश न हों महीने के दूसरे हिस्‍से में अच्‍छे नतीजे मिलेंगे. कुछ मामलों में यह महीना यादगार बन सकता है.

https://विधायक का सीएम को पत्र- कलेक्टर पर राजद्रोह का केस दर्ज करें

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रुपये-पैसे के मामले में बहुत खास नहीं रहेगा. बेवजह के खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं. आय भी घट सकती है. लिहाजा संभलकर चलें.

धनु : धनु राशि के जातकों को कमाई होगी. हर ओर से पैसा आएगा. कुल मिलाकर लाभ ही लाभ होगा. छोटे-मोटे दुकानदारों को भी बड़ा फायदा हो सकता है.

मकर : मकर राशि के जातकों को धन लाभ होगा. नए तरीकों से पैसा मिलेगा. बड़ी डील या प्रमोशन मिलने की खुशखबरी मिल सकती है. लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है.

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन औसत रहेगा. महीने की शुरुआत में खर्च ज्‍यादा रहेंगे लेकिन तीसरे हफ्ते से स्थिति संभल जाएगी. फिर भी सतर्कता बरतना जरूरी है.

मीन : मीन राशि के जातकों को करियर-व्‍यापार में जबरदस्‍त लाभ होगा. पैसे मिलने के नए रास्‍ते खुलेंगे. कुछ पैसा अप्रत्‍याशित रूप से भी मिल सकता है.

https://दीया-मूर्ति बनाकर बेचने वालों और छोटे दुकानदारों का नहीं निकल रहा दिवाली खर्च

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now