ॐ सूर्याय नमः 28 नवम्बर शनिवार
कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी-चतुर्दशी
शनिवार को भरणी नक्षत्र दिन भर रहेगा, भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष : सरकारी कार्यालय में रुके काम पूरे होंगे. वस्तुएं संभालकर रखें. गुरु का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है.
वृष : शारीरिक तथा आर्थिक हानि संभव है. फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्यान दें. विवाद से बचें.
http://अनुसूचित जनजाति वर्ग के विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी : सीएम भूपेश
मिथुन : यात्रा की योजना बनेगी. दांपत्य में खुशी, अनुकूलता रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लाभ के अवसर आएंगे.
कर्क : उन्नति के मार्ग होंगे. किसी पुरानी शत्रुता की चिंता रहेगी. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं.
सिंह : आय व प्रसन्नता रहेगी. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.
कन्या : प्रयास अधिक करना पड़ेगा. असमंजस की स्थिति बन सकती है. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी.
तुला : विवाद न करें, जोखिम से बचें. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. आय में वृद्धि होगी. मेहनत का फल प्राप्त होगा.
http://‘धान खरीदी में नियमों के उल्लंघन या गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई’
वृश्चिक : भाइयों का साथ रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शत्रु पस्त होंगे. लाभ होगा. कोई मांगलिक कार्य हो सकता है.
धनु : कारोबार में वृद्धि होगी. समस्या का हल सहज ही होगा. पारिवारिक चिंता रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. जल्दबाजी न करें.
मकर : व्यय होगा. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. किसी अपने का व्यवहार समझ में नहीं आएगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.
कुंभ : नया कार्य मिलने के योग हैं. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें. ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे. लाभ के अवसर आएंगे.
मीन : कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. मान-सम्मान मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है.











