आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग बन रहा है. गुरुवार दोपहर लगभग 4 बजे चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा. चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 3 जून गुरुवार
ज्येष्ठ कृष्ण-पक्ष नवमी तिथि
मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.
वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे. प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं. सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें. परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
http://SC का केंद्र से सवाल- कब-कब खरीदी वैक्सीन, पूरी डिटेल बताएं
मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी. आज सेहत सामान्य रहने वाली है.
कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करेंगे. आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे. सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होंगी. युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं. किसी कठिन परिस्थिति में आपको घर वालों से मदद मिल सकती है.
सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी. आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी.
कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे. छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं. साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. महिलाएं आज घर के काम में अधिक बिजी रहेंगी.
तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें. प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी. अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे. आपकी ख्याति, प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा.
http://इस दिग्गज की भविष्यवाणी, रोहित शर्मा WTC फाइनल में ठोकेंगे दोहरा शतक
वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. यात्रा आदि का आनंद उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.
धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे. व्यापार में आशाकूल लाभ होने की संभावना है. कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है. आज कुछ नई खरीदारी करेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल मिलेंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है.
कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी. आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं. मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा.
मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी सेहत में सुधार होगा. अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें. कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों. अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे. ससुराल से खुशखबरी मिलेगी.
http://सचिव ने सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों किए आहरित, कलेक्टर से शिकायत











