आज अगहन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. आज अश्विनी नक्षत्र दिन भर रहेगा. अश्विनी नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग आज बना रहेगा. वहीं सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग दिन भर रहेगा. गुरुवार की सुबह चंद्रमा मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा. इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 24 दिसम्बर गुरुवार
मार्गशीर्ष शुक्ल-पक्ष तिथी-दशमी
मेष : आनंद के साथ समय व्यतीत होगा. मनोनुकूल लाभ, प्रभाव वृद्धि होगी. आशंका-कुशंका से बाधा होगी.
वृष : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. शारीरिक कष्ट संभव है. भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. विवेक से कार्य करें.
http://DL और RC को तुरंत कराएं रिन्यू, नहीं तो देना पड़ेगा 5000 रुपए जुर्माना
मिथुन : राजकीय तथा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. घर में सुख-शांति रहेगी. कुसंगति से बचें, झंझटों में न पड़ें.
कर्क : चोट व दुर्घटना से सतर्क रहें. किसी से कहासुनी हो सकती है. नकारात्मकता हावी रहेगी.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
सिंह : बेचैनी रहेगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा, सत्संग का लाभ मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी.
कन्या : कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा, नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. सम्मान मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
तुला : डूबी रकम प्राप्त होगी. व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ, नौकरी में प्रशंसा होगी. जल्दबाजी न करें.
http://सुखद गृहस्थ के लिए आपसी सामंजस्य महत्वपूर्ण : डॉ. किरणमयी नायक
वृश्चिक : दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है. हल्का मजाक करने से बचें. अपेक्षित काम में विलंब होगा. विवेक का प्रयोग करें.
धनु : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें. उत्साह रहेगा.
मकर : फालतू खर्च होगा. भाइयों का सहयोग मिलेगा. कारोबार से लाभ, नौकरी में कार्यभार रहेगा. जल्दबाजी न करें.
कुंभ : मेहनत का फल मिलेगा. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है.
मीन : हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. मेहनत अधिक होगी, लाभ में कमी रह सकती है. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, सावधानी रखें.
http://देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘केयर नी करदा’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल











