आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी एवं एकादशी तिथि है. सूर्योदय से ही पुष्य नक्षत्र दिन भर बना रहेगा. पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 24 मार्च बुधवार
फाल्गुन शुक्ल दशमी व एकादशी
मेष : विवाद वाले स्थान से दूर हट जाएं. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. यात्रा का कार्यक्रम बनेगा. कारोबार अच्छा चलेगा. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. मनोरंजन के आनंददायक अवसर प्राप्त होंगे. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
वृष : स्थायी संपत्ति के रुके कार्य पूर्ण होकर बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त होंगे. घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी. प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा. आराम का समय प्राप्त होगा.
http://पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
मिथुन : पार्टी व पिकनिक का आनंददायक कार्यक्रम बन सकता है. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा. मित्रों का साथ मिलेगा. नए संपर्क बन सकते हैं.
कर्क : कोई बुरी सूचना मिल सकती है. मन खट्टा होगा. उत्साह में कमी रहेगी. पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. विवेक से कार्य करें. लाभ होगा. भागदौड़ रहेगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. धैर्य रखें.
सिंह : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे. आराम व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा. आत्मसम्मान बना रहेगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. किसी बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी.
कन्या : लोगों की मदद कर पाएंगे. परिवार में अतिथियों का आगमन होगा. व्ययवृद्धि होगी. प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा. किसी से बहस न करें. ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें. किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं.
तुला : यात्रा लंबी व मनोरंजक हो सकती है. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य सुदृढ़ रहेगा. उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
http://ऋण पुस्तिका और नामांतरण के एवज में रिश्वत लेने का आरोप, पटवारी निलंबित
वृश्चिक : किसी भी तरह के विवाद व बहस में हिस्सा न लें. बात बिगड़ सकती है. कुसंगति से हानि होगी. फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. बाहर जाने का मन बनेगा. मित्रों के सहयोग से बाधा दूर होगी.
धनु : डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं. भरपूर प्रयास करें. यात्रा मनोरंजक रहेगी. मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा. थकान रह सकती है. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा. विवाद न करें.
मकर : कार्यस्थल पर कुछ परिवर्तन की संभावना है. योजना फलीभूत होगी. मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाने का अवसर प्राप्त होगान मान-सम्मान मिलेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. जीवन सुखमय व्यतीत होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.
कुंभ : अध्यात्म में रुझान रहेगा. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है. कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा.
मीन : आने-जाने तथा कार्य करते समय लापरवाही न करें. विवाद को बढ़ावा न दें. किसी से कहासुनी हो सकती है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. बनते काम बिगड़ सकते हैं. चिंता तथा तनाव रहेंगे. आय में निश्चितता रहेगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
http://सरकार का फैसला, 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को लगेगी वैक्सीन











