आज पौष मास की पूर्णिमा है. आज पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा. पुष्य नक्षत्र होने से पुष्य नाम का योग बन रहा है, वहीं सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी आज बन रहे हैं. बुधवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में आ चुका है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 28 जनवरी गुरुवार
पौष शुक्ल पूर्णिमा छेरछेरा पुन्नी
मेष : धन लाभ हो सकता है. बिजनेस में बड़ा सौदा हाथ आ सकता है. नौ कन्याओं को भोजन करवाएं.
वृष : भावुकता में गलत फैसला लेने से बचें. अनजान पर भरोसा न करें. सूर्यदेव को नमस्कार करें.
http://अनुसूचित क्षेत्र में कोई भी आदिवासी भूमिहीन नहीं होगा : मुख्यमंत्री
मिथुन : कोशिश कामयाब होगी. पत्नी से अनबन हो सकती है. भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक लगाएं.
कर्क : जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें. नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
सिंह : पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें. पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं. तुलसी नामाष्टक का पाठ करें.
कन्या : सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं. संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है. लाल रूमाल जेब में रखें.
तुला : बिजनेस के लिए अच्छा दिन है. परिवार में शुभ कार्य संभव है. छत या घर के बाहर बर्तन में पानी भरकर रखें.
http://रेणुका पंवार का नया गाना मचा रहा धमाल, वीडियो देख भूल जाएंगे सपना चौधरी का डांस
वृश्चिक : संतान की सफलता से मन खुश होगा. दूसरों के मामले में दखल न दें. पक्षियों के लिए छत पर अनाज रखें.
धनु : पुरानी बातों से टेंशन हो सकता है. बिजनेस में रिस्क लेने से बचें. गरीब बच्चों को खिलौने बाटें.
मकर : इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.
कुंभ : आर्थिक मामलों में फायदा होगा. गुस्से पर नियंत्रण रखें. शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें.
मीन : किस्मत का साथ मिलेगा. पुरानी समस्याओं का हल निकल सकता है. नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें.
http://1 फरवरी से होने वाले हैं ये बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर











