आज अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. सूर्योदय भरणी नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11 बजे तक रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग आज बनेगा. साथ ही त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. शनिवार की शाम चंद्रमा, राशि बदलकर मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 26 दिसम्बर शनिवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष अखण्ड द्वादशी
मेष : कुसंगति से बचें. कार्यों में विलंब, तनाव रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें.
वृष : डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें. समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा.
http://पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘कागज’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कैसी है कहानी
मिथुन : कारोबार में वृद्धि होगी. प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी. ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें. निवेश फलदायक रहेगा.
कर्क : सत्संग लाभ मिलेगा. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी. कारोबार वृद्धि संभव है.
सिंह : शारीरिक हानि की आशंका है, लापरवाही न करें. किसी के उकसावे में न आएं. जोखिम के कार्य टालें.
कन्या : पारिवारिक सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी. समय की अनुकूलता का लाभ लें. झंझटों से दूर रहें.
तुला : संपत्ति में वृद्धि के योग हैं. बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है. समस्या का हल सहज ही मिल सकता है.
http://विधायक बृजमोहन अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, सत्याग्रह में हुए थे शामिल
वृश्चिक : शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी. लाभ के अवसर आएंगे. प्रसन्नता व संतुष्टि रहेगी. प्रमाद न करें.
धनु : मेहनत अधिक, लाभ कम होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. फिजूल बातों पर ध्यान न दें. चिड़चिड़ापन रहेगा.
मकर : रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं. मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा. शेयर मार्केट आदि में सफलता प्राप्त होगी.
कुंभ : शुभ समाचार प्राप्त होंगे. कारोबारी लाभ होता रहेगा. निर्णय लेने की क्षमता तथा आय में वृद्धि होगी.
मीन : प्रयास सफल रहेंगे. समय की अनुकूलता का लाभ लें. सट्टे से दूरी बनाए रखें. धन प्राप्ति सुगम होगी.
http://सियासी लफ़्फ़ाजियां कर रही कांग्रेस सरकार आख़िर किसानों को ख़ून के आँसू कब तक रुलाएगी?











