आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग आज बन रहा है. इसके अलावा ग्रहों की स्थिति से शोभन नाम एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 31 जनवरी रविवार
माघ कृष्ण तृतीया रात 8:24 तक
मेष : जोखिम टालें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. विवाद से क्लेश संभव है. वाहन में लापरवाही न करें.
वृष : उन्नति होंगी. अपरिचितों पर विश्वास न करें. कुबुद्धि हावी रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.
http://स्वास्थ्य विभाग में बदले गए जिलों के नोडल अधिकारियों के प्रभार
मिथुन : कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे. जल्दबाजी न करें. कष्ट, भय, चिता व बेचैनी संभव है.
कर्क : व्यवसाय ठीक चलेगा. बेचैनी, चोट, रोग तनाव से बचें. काम का विरोध होगा.
सिंह : प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. समय का लाभ लें. कानूनी बाधा आ सकती है. विवाद न करें.
कन्या : व्यवसाय में लाभ होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. बेचैनी व थकान महसूस होगी.
तुला : उलझन, चिंता तथा तनाव रहेंगे. जोखिम न उठाएं. कार्यों में विलंब होगा खर्च सामने आएंगे.
http://बोर्ड परीक्षा में शामिल होने अंतिम अवसर, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
वृश्चिक : जोखिम टालें. प्रतिद्वंद्विता व चिंता बढ़ेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें, क्लेश संभव है. धैर्य रखें.
धनु : भाइयों का सहयोग होगा. लेन-देन में सावधानी रखें. शारीरिक कष्ट, परिवार में तनाव रह सकता है.
मकर : प्रतिष्ठा तथा आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है. शत्रु नतमस्तक होंगे. विवाद को बढ़ावा न दें.
कुंभ : प्रयास सफल रहेंगे. लाभ हो सकता है. समस्या से छुटकारा मिल सकता है. सट्टे व लॉटरी से दूर रहें.
मीन : वरिष्ठ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. बेचैनी रहेगी. धनार्जन होगा. यात्रा संभव है.











