আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : स्नेह और संभावना लेकर आया है रविवार, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: December 19, 2021
---Advertisement---

आज सुबह 10:05 तक मार्ग सिर्फ माह की पूर्णिमा तिथि रही. वहीं इसके बाद पौष मास की प्रथमा तिथि प्रारंभ हो गई. आज का दिन संभावनाओं से भरपूर रहेगा. बुजुर्गों की सलाह से धन लाभ के योग बनेंगे. परिवार के साथ अधिक स्नेह एवं समय व्यतीत होगा. मन हर्षित रहेगा. जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

ॐ सूर्याय नमः 19 दिसम्बर रविवार

मार्गशीर्ष स्नान-दान पूर्णिमा सुबह 10:05 तक, अन्नपूर्णा जयन्ती

मेष : आपको अच्छी खबर मिलेगी. किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे. काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी.

वृषभ : घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए.  कोर्ट और कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है. समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे.

https://WHO की चेतावनी- डेढ़ से तीन दिनों में दोगुने हो रहे हैं ओमिक्रॉन के मामले

मिथुन : स्वयं के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा. आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान ना दें.

कर्क : आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा. उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है. प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन अधिक फायदेमंद रहेगा. जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें.

सिंह : दूसरे क्या कह रहे हैं, इसे सुनें. अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं. किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या : आप ढेरों लोगों से बातचीत करेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा. जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दें. इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है. वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं.

तुला : दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी. किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है.

https://सौरभ गोयल को लगातार तीसरी बार एमडीआरटी का खिताब

वृश्चिक : आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा. ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है. जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें, सतर्क रहें. पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी.

धनु : आपका दिन उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.

मकर : नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी. रियल एस्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं. व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें. घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है.

कुंभ : अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें. इस समय में अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें. कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे. आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा. दुकान से सम्बन्धित चिंता रहेगी.

मीन : आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो उसे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है.

https://आम्रपाली दुबे ने साड़ी में बादशाह के ‘जुगनू’ सॉन्ग पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now