आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज श्रवण नक्षत्र पूरे दिन रहेगा. श्रवण नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग आज बन रहा है. सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में बुध, गुरु और शनि पहले से ही स्थित है. इन चारों ग्रहों के एक ही राशि में होने से आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानिए..
मेष : व्यवहार की तारीफ होगी. जोश और होश के संतुलन की आज बहुत जरूरत है. चांदी की कोई चीज मंदिर में दान करें.
वृष : आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा. सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है. तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं.
http://छत्तीसगढ़ को मिली कोरोना वैक्सीन, जिलों को वितरण शुरू
मिथुन : आमदनी के नए सोर्स बनेंगे. अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है. माता-पिता, बुजुर्गों को नए वस्त्र दें.
कर्क : न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं.
सिंह : पैसा अटक सकता है. गुस्से में काम बिगाड़ सकते हैं. मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी. गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.
कन्या : चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे. दबाव में आकर कोई काम न करें. शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं.
तुला : अतिरिक्त आमदनी से मन खुश होगा. गहरे पानी में जाने से बचें. जेब में चांदी का छोटा-सा टुकड़ा रखें.
http://जाह्नवी कपूर ने किया जबरदस्त बेली डांस, देखिए वीडियो
वृश्चिक : उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे. मेहनत करते रहें. गरीब व्यक्ति की इलाज में मदद करें.
धनु : पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं. कोई ठगने की कोशिश करेगा, लेन-देन में सावधानी रखें. गरीब व्यक्ति को जूतों का दान करें.
मकर : काम पूरे होने से खुशी मिलेगी. फालतू कामों में समय बर्बाद न करें. दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप करें.
कुंभ : पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं. पैतृक संपत्ति से फायदा होगा. बंदरों को चने और गाय को रोटी खिलाएं.
मीन : कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. किसी से बहस हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर नहाएं.
http://चाणक्य नीति : ऐसे आसानी से करें अपने दुश्मन को परास्त











