आज पुण्यमयी कामदा एकादशी है. आज के दिन वृश्चिक राशि वाले लोग गंभीर बहसबाजी से बचें, कन्या राशि वाले लोग विरोध की स्थितियों से बचें. वृषभ राशि वालों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. कुंभ राशि वाले लोगों को सुख प्राप्त होगा. मकर राशि वाले लोग तनावों से मुक्त रहेंगे. वहीं मीन राशि वाले लोगों को परिजनों से सहायता और समर्थन मिलेगा…
ॐ सूर्याय नमः 12 अप्रैल मंगलवार
चैत्र शुक्लपक्ष कामदा एकादशी
मेष : आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा. नौकरी एवं व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. छोटे प्रवास का योग है.
वृषभ : आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है. आप बातों की चतुराई से किसी को रिझा सकते हैं. भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा.
https://छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू, तीन लाख अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
मिथुन : आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी है. खर्च पर संयम रखें. मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें. मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा.
कर्क : संबंधियों के साथ अनबन हो सकती है. पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा. धन हानि की आशंका है, सावधान रहें.
सिंह : मन विचारों में खोया रहेगा. नए कार्यों का आरंभ आज न करें. स्त्री मित्रों से भेंट होगी. व्यापार में लाभ होगा. धनप्राप्ति के योग हैं.
कन्या : उच्च अधिकारियों से लाभ होगा. धन, मान-सम्मान मिलेगा. पिता की ओर से लाभ होगा. सेहत अच्छी रहेगी. सरकारी कार्य संपन्न होंगे.
तुला : नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है. व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा. व्यवसाय और नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा.
https://खेत के पैरावट में मिली महिला की जली हुई लाश, हत्या की आशंका
वृश्चिक : नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें. अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें. अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा.
धनु : दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा. विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी. साझेदारी से लाभ होगा.
मकर : धन लेन-देन में सरलता रहेगी. घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा. आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा.
कुंभ : रचनात्मक कार्यों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है. आकस्मिक खर्च का योग है. पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है.
मीन : घर में परिवार वालों के साथ वाद विवाद होगा. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी. नौकरी करनेवालों को नौकरी में चिंता रहेगी.
https://गर्मी में खाली पेट घर से बाहर न निकलें, जानिए लू से बचाव के उपाय











