आज वृश्चिक राशि वाले अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. कन्या राशि वाले लोगों को कोर्ट-कचहरी के मामले से राहत मिल सकती है. वृषभ राशि वाले लोगों के व्यवसाय लाभदायक रहेगा. कुंभ राशि वाले लोगों का धन सही कार्यों में खर्च होगा. सिंह राशि वालों को इनकम बढ़ाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं. वहीं तुला राशि वाले लोगों के घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 25 जनवरी मंगलवार
माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी एवं कालाष्टमी
मेष : मंगलवार का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकीती है. मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही आप चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा आपकी परेशानी बढ़ाएगा.
वृषभ : मंगलवार का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. साथ ही आपको लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. आपकी पदोन्नति भी हो सकती है.
मिथुन : आप परिवार के लोगों के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे. इसके अलावा छात्रों को परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.
कर्क : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.
सिंह : आपका दिन उत्तम रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. साथ ही परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.
कन्या : भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन अगर आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो आपको उनमें थोड़ी राहत मिल सकती है. मंगलवार के दिन आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे.
तुला : आपको घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. इस मंगलवार अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है.
https://पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
वृश्चिक : दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें. अधिकारियों से आपकी खास पहचान बनेगी. दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. आप अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. जीवनसाथी के साथ आप कुछ नई प्लानिंग करेंगे. साथ ही आप कोई दान पुण्य कर सकते हैं.
धनु : आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. बच्चों के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे. इसके अलावा आपको रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा.
मकर : आप दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी.
कुंभ : आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन उनके मन में डर भी बना रहेगा. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे.
मीन : आपको अच्छी खबर मिलेगी. साथ ही किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. आपको धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. इसके अलावा आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे.
https://ओमिक्रॉन को आखिरी वेरिएंट मानना खतरनाक : WHO प्रमुख











