आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 1.07 तक रहेगा. इसके बाद विशाखा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. स्वाती नक्षत्र होने से गद और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 8 जनवरी शुक्रवार
पौष कृष्णपक्ष दशमी रात्रि 9:40 तक
मेष : प्रयास सफल रहेंगे. धनलाभ के अवसर आएंगे. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता होगी.
वृष : धन प्राप्ति सुगम होगी. कार्यों में गति आएगी. प्रसन्नता रहेगी. जोखिम न उठाएं.
http://प्रभार लेते ही नवपदस्थ कलेक्टर ने जिले का किया दौरा, देखी व्यवस्था
मिथुन : कहासुनी हो सकती है. चिंता तथा तनाव रहेंगे. कार्यभार व भागदौड़ रहेगी.
कर्क : अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.
सिंह : अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे. प्रयास अधिक करने होंगे. नाराजी झेलना पड़ेगी.
कन्या : लेन-देन में जल्दबाजी न करें. प्रभाव बढ़ेगा. आय में वृद्धि होगी. प्रयास सफल रहेगे.
तुला : धनहानि संभव है, सावधानी रखें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विवाद से बचें.
http://3 जुलाई को होगी JEE एडवांस्ड परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
वृश्चिक : हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. तनाव रहेगा. किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं.
धनु : भाग्य साथ देगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे. शारीरिक कष्ट संभव है. दूसरों के कार्य में बाधा न करें.
मकर : धन प्राप्ति सुगम होगी. शत्रु पस्त होंगे. तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है.
कुंभ : पूजा-पाठ में मन लगेगा. कोर्ट के कार्य मनोनुकूल होंगे. लंबित कार्य पूर्ण होंगे.
मीन : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. विवाद से बचें. चिंता रहेगी. जल्दबाजी न करें.
http://अनूठी शादी : दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हन संग लिए सात फेरे











