आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. सूर्योदय से सुबह 9.10 तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहा, इसके बाद मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र होने से और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं. ये तिथि बहुत ही खास है, क्योंकि इस दिन वट सावित्री व्रत किया जाता है और ये ज्येष्ठ मास का अंतिम दिन भी होता है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 24 जून गुरुवार
ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा कबीरदास जयंती
मेष : दिन की शुरुआत अच्छी होगी. मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे. कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा. आप चतुराई के साथ अपने काम को पूरा करेंगे और कार्यक्षेत्र में सफल होंगे.
वृषभ : पूरे दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धनलाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होंगे. गुरुवार के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
http://8 लाख रुपए की 662 नग सागौन-बीजा चिरान जब्त
मिथुन : कामकाज में सफलता मिलेगी. नया व्यवसाय शुरू को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
कर्क : मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. विदेश यात्रा का आनंद लेंगे.
सिंह : दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. प्रेम संबंधो में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें.
कन्या : भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे.
तुला : पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास करें. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी.
http://लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर नाराज, तहसीलदार-नायब तहसीलदार को नोटिस
वृश्चिक : दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करें. बड़े-बुजुर्गों की तरफ से सही मार्गदर्शन अवश्य लें.
धनु : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.
मकर : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहनेवाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार साबित होगी. शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा.
कुंभ : गुरुवार का दिन आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता और अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी. आपकी रुचि नवीन योजना बनाने की तरफ अधिक होगी और आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी.
मीन : कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा. आपको कोई गिफ्ट मिलने वाला है. कार्यक्षेत्र में मेहनत, समर्पण और लगाव साफ देखने को मिलेगा. फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी.
http://शादी में दूल्हा नहीं पढ़ सका अखबार, दुल्हन ने लौटाई बारात











