आज मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज मेष राशि वालों का ध्यान भौतिक सुख-सुविधाओं पर ज्यादा होगा. वृष राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं. मिथुन राशि वालों के रिश्तों में सुधार होगा. सिंह राशि वाले बेकार के कामों में पैसा बर्बाद न करें. जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन..
ॐ सूर्याय नमः 10 दिसम्बर शुक्रवार
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष सप्तमी 19:09 बजे तक
मेष : मेष राशि वालों को शुक्रवार को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है तथा कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमें आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है.
वृषभ : दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है.
https://कोहली को वनडे की कप्तानी से क्यों हटाया गया? BCCI अध्यक्ष ने किया खुलासा
मिथुन : शुक्रवार को आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा. शुक्रवार को आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. दिन अच्छा ही व्यतीत होगा.
कर्क : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. शुक्रवार को आपका भाग्य अच्छा रहेगा.
सिंह : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे, अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें.
कन्या : शुक्रवार को आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा. दिन में इस राशि के व्यापारियों को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.
तुला : शुक्रवार का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. शुक्रवार को आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा.
https://किसान आंदोलन स्थगित, 15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेगा SKM
वृश्चिक : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है.
धनु : आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया रहेगा. शुक्रवार के दिन आप के मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे.
मकर : शुक्रवार का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी.
कुंभ : कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमे थोड़ी राहत आपको मिल सकती है. आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी.
मीन : आप बेचैनी महसूस करेंगे, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.
https://ट्रेडिशनल आउटफिट में जाह्नवी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखिए तस्वीरें











