आज कन्या राशि वाले लोगों का दिन उत्तम रहेगा, वृषभ राशि वाले लोगों का सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. कुंभ राशि वाले अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे. सिंह राशि वालों के धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. वहीं तुला राशि वाले लोगों को घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. जानिए कैसा होगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 8 मार्च मंगलवार
फाल्गुन शुक्ल पष्ठी महिला दिवस
मेष : आपको भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें आपको थोड़ी राहत मिल सकती है. आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे.
वृषभ : कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. साथ ही व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी और आपको लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी. इसके अलावा आपकी पदोन्नति भी हो सकती है.
https://‘बच्चन पांडे’ का नया गाना ‘सारे बोलो बेवफा’ रिलीज, सोशल मीडिया पर छाया
मिथुन : परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे. छात्रों को परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.
कर्क : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. भाग्य आपका साथ देगा. साथ ही तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.
सिंह : रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आपकी बातचीत हो सकती है. इसके अलावा आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. लेकिन जरूरत से ज्यादा गुस्सा आपकी परेशानी बढ़ाएगा.
कन्या : आपका दिन उत्तम रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. साथ ही इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.
तुला : आपको घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. इसके अलावा व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है.
https://हमले से घायल वृद्ध का खून शरीर में जाते ही जंगली सुअर की मौत!
वृश्चिक : दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें. आपकी अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. इसके अलावा आपको दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. साथ ही आप अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. आप जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे. आप कोई दान पुण्य कर सकते हैं.
धनु : आपको अच्छी खबर मिलेगी. साथ ही किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप गर्व महसूस करेंगे.
मकर : आप दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. साथ ही छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी.
कुंभ : आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन उनके मन में डर भी बना रहेगा. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे.
मीन : आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. बच्चों के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे. साथ ही आपको रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा.
https://अनोखा स्वागत, बेटी हुई तो कार सजाकर अस्पताल लेने पहुंचा पिता











