আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शनि और चंद्र की युति से प्रभावित होंगी राशियां, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: June 26, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. शनिवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है. इस दिन दोपहर में लगभग 12.11 बजे चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा. मकर राशि में पहले से ही शनि स्थित है. एक ही राशि में 2 ग्रह होने से इसका असर सभी लोगों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 26 जून शनिवार

आषाढ़ कृष्ण द्वितीया 18:11 तक

मेष : दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी. कार्य क्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी. फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. थोक कारोबारियों को इस समय अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए.

वृषभ : कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा. पुराने निवेशों से मिली धनराशि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी. युवाओं का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. प्रभु की आराधना में मन लगेगा. गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी के साथ रोमांस भी रहेगा.

http://पैन-आधार लिंक करने की अंतिम तारीख 3 महीने बढ़ी

मिथुन : शनिवार का दिन आपके जीवन में सुनहरे पल लेकर आएगा. बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे. सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है. पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा.

कर्क : लोगों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें. अपनी गुणवत्ता में निरंतर बढ़ोतरी के प्रयास जारी रखें. साहित्यकरों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. समय का पूरा सदुपयोग करें, और गलत लोगों की संगत से बचें. युवा वर्ग माता-पिता की बातों का पालन करें.

सिंह : आपकी वाणी ही आपका वरदान है. कपड़ों के व्यापारियों के लिए निराशा का दिन हो सकता है. जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत तरीके नहीं अपनाएं. पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा. महिलाएं घर की साफ-सफाई में बिजी रहेंगी.

कन्या : खुद को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. वर्क फ्रॉम होम है तो कामकाज में थोड़ी परिपक्वता और गंभीरता दिखाएं. काम काज में वृद्धि के आसार हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी.

तुला : व्यवसाय में पिछले कार्यों को निपटाने के लिए समय उत्तम है. आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा. अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं. विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

http://कोरोना के इलाज में खर्च की गई राशि टैक्स फ्री, एक्स-ग्रेशिया में भी छूट

वृश्चिक : घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपको अपने टारगेट पर फोकस करना होगा. आर्थिक तंगी से बचने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाना होगा. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी.

धनु : आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं. आय में बढ़ोतरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति संभल जाएगी. आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं.

मकर : आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा. आपको अपनी प्रतिभा व योग्यता को साबित करने का अवसर मिलेगा. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं. आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो कुछ मामलों में राहत मिलेगी.

कुंभ : अपने विचारों में परिवर्तन नजर आएगा. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है. युवाओ को करियर में बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी.

मीन : आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं. व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगें. कीमती वस्तुएं खरीदने के लिए समय अनुकूल होगा. अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.

http://ICMR का दावा- कोवीशील्ड और कोवैक्सीन सभी वेरिएंट पर कारगर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now