আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से बनेगा श्रीवत्स नाम का शुभ योग, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: November 29, 2021
---Advertisement---

आज अगहन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. सूर्योदय से शाम 5.35 तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र रहेगा. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बन रहा है. रविवार की रात से चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश कर चुका है. इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. आज सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में, मंगल का गोचर सुबह 06:03 पर तुला राशि में हुआ है, गुरु कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा. ग्रहों की इस स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 29 नवम्बर सोमवार

मार्गशीर्ष-अगहन कृष्णपक्ष दशमी

मेष : नौकरी में प्रमोशन का सम्मान मिलेगा. मैरिड लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. ससुराल से अच्छा रिलेशन बनाकर रखना होगा. बिजनेस में तरक्की का भी रास्ता साफ होगा.

वृषभ : मंगल का यह गोचर आपके लिए वरदान साबित होगा. कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. नीचे दिखाने वाले भी मदद के लिए आगे आएंगे. यात्रा से लाभ होगा. व्यापार में लिए गए निर्णय लाभकारी होगा.

https://कनिका मान और मुकुल का गाना ‘झुमका गिरा रे’ यूट्यूब पर हो रहा है ट्रेंड

मिथुन : संतान को लेकर चिंता रहने वाली है. नए शादीशुदा जोड़ों को संतान सुख का आनंद मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है.

कर्क : जमीन का विवाद खत्म होगा. गाड़ी-मकान खरीदने के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा. परिजन के सेहत की चिंता रहेगी. नौकरी में बॅास का सहयोग मिलेगा. सैलरी बढ़ने का चांस बनेगा.

सिंह : धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी. मंगल का गोचर अनेक प्रकार की सफलता में सहायक सिद्ध होगा. जिद्दी स्वभाव के कारण नुकसान सहना पड़ेगा. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है.

कन्या : पारिवार  के लोगों से कष्ट होगा. जमीन से जुड़े मुद्दों का निपटारा होगा. मकान या वाहन की खरीदारी को लेकर सावधान रहना होगा. इस गोचर के दौरान किसी से झगड़ा मोल लेने से बचें.

तुला : मंगल के इस गोचर से जीवन में उतार चढ़ाव होगा. बिजनेस में आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेना होगा. दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी. परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छा रखना होगा.

https://मुख्यमंत्री बघेल समेत तमाम कांग्रेस नेता अपनी राजनीतिक कुंठा जताकर ‘कालनेमि-परम्परा’ की नियति भोगने के लिए विवश हैं

वृश्चिक : मंगल का गोचर कुछ हद तक नुकसान की संभावना बनेगी. गोचर के दौरान विवादों से बचकर रहना होगा. यात्रा से आर्थक लाभ मिलने वाला है. किसी अनुबंध पर बात बन सकती है.

धनु : यह गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा. अधिकांश मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरी में सफलता मिलेगी. संतान सुख मिलने वाला है. लव लाइफ में खटास रहने वाला है.

मकर : इस गोचर से हर काम में सफलता मिलने वाली है. बुरे समय के छुटकारा मिलेगा. सरकरी कामों सफलता मिलने वाली है. परिवाक सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा.

कुंभ : प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. मंगल के इस गोचर से पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव आएगा. विदेशी कंपनी से आर्थिक लाभ मिलेगा. व्यापार की योजनाएं सफल होंगी.

मीन : सेहत के लिहाज से यह गोचर अच्छा साबित होगा. हालांकि नौकरी में या व्यापार से नुकसान होगा. परिवार में उलझनें बढ़ती नजर आएंगी.

https://छत्तीसगढ़ी संस्कृति परिषद के लिए अशासकीय सदस्यों का मनोनयन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now