आज वृश्चिक राशि वाले छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कन्या राशि वाले लोगों के कारोबार में वृद्धि के योग हैं. वृषभ राशि वालों को खुश खबरी मिलने वाली है. मकर राशि वालों को नौकरी में मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. वहीं मीन राशि वाले लोग महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें. कुंभ राशि वाले लोगों का भाग्य साथ देगा. सिंह राशि वाले लोगों को हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. वहीं तुला राशि वाले लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है.जानिए कैसा होगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 24 मार्च शुक्रवार
चैत्र कृष्ण शीतलाष्टमी-कालाष्टमी-संतानअष्टमी
मेष : कोई पुराना रोग उभर सकता है. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. शारीरिक हानि की आशंका है. किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें. स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा. धन प्राप्ति सुगम होगी.
वृष : किसी आशंका से ग्रसित रह सकते हैं. कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के कार्य मनमाफिक चलेंगे. किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. पारिवारिक चिंता रहेगी. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी.
https://एक दिन राहत के बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
मिथुन : प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. स्थायी संपत्ति की वृद्धि के योग हैं. किसी भी तरह के कागजात ध्यान से पढ़कर निर्णय लें. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में चैन रहेगा. निवेश लाभदायक रहेगा.
कर्क : धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा. किसी लंबी यात्रा की संभावना है. मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे. उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे.
सिंह : शारीरिक कष्ट की आशंका है. किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है. पुराना रोग उभर सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. भागदौड़ रहेगी. दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है, धैर्य रखें. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा.
कन्या : किसी भूले-बिसरे शत्रु से हानि की आशंका है. पिछले समय किए गए प्रयासों का लाभ मिलने का प्रारंभ होगा. सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी. मान-सम्मान मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा.
तुला : किसी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति का साथ हानिप्रद रहेगा. घर में मेहमानों का आगमन होगा. व्यय होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. नए संपर्क बन सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. हल्का मजाक बिलकुल न करें.
https://राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का भुगतान 31 को
वृश्चिक : व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में अधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी. यात्रा लाभदायक रहेगी. कारोबार में वृद्धि होगी. भाग्य अनुकूल रहेगा.
धनु : कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. आय में निश्चितता रहेगी. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.
मकर : ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है. धन प्राप्ति सुगम होगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. कारोबार में वृद्धि होगी. नए काम मिल सकते हैं. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. भाग्य का साथ रहेगा.
कुंभ : विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। लाभ होगा.
मीन : किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. पूजा-पाठ में मन लगेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. कोर्ट व कचहरी के कार्यों में रुकावट दूर होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता रहेगी. परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा.
https://IPL 2022: धोनी ने छोड़ी कप्तानी, रवींद्र जडेजा को मिली CSK की कमान











