আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बड़ों का करें सम्मान, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: October 25, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में हुआ हों, जो रात अंत तक रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र का योग होने से आनंद नाम का शुभ योग बन रहा है. रविवार की रात से सूर्य नक्षत्र बदलकर चित्रा से स्वाती में प्रवेश कर चुके हैं, सोमवार को दोपहर में लगभग 12.22 पर चंद्रमा राशि बदलकर वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेगा. सूर्य और चंद्रमा के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, जानें कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 25 अक्टूबर सोमवार

कार्तिक कृष्ण पंचमी अमृत सिद्धि योग

मेष : सोमवार आपके लिए शुभ है. कुछ महत्वपूर्ण लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. उद्यमी और बिजनेसमैन एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है. पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगें.

वृषभ : सोमवार आपके लिए उत्कृष्ट परिणाम लेकर आएगा. परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करने चाहिएं. व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है.

https://पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में तोड़ा हार का सिलसिला, भारत को 10 विकेट से हराया

मिथुन : शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है. आप सकारात्मक सोच रखेंगे. आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपनी कम्युनिकेशन स्किल का उपयोग करेंगे. यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है.

कर्क : आप कुछ चुनौतियों का सामना कर सकतें है, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं. दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे.

सिंह : आपके धन की वृद्धि और व्यवसायिक स्थिति में उत्थान संभव है. आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे. नए अधिग्रहण हो सकते हैं. आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनाव युक्त हो सकता है. आपके परिवार के सदस्यों से बहस में पड़ सकते हैं.

कन्या : सोमवार को भाग्य आपके पक्ष में होगा. आप जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे. ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगे. विदेशी कनेक्शनों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है.

तुला : आप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे. कुछ नए परिचितों द्वारा धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें. पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा.

https://मुख्यमंत्री ने की शाकंभरी जयंती-छेर-छेरा पुन्नी पर सार्वजनिक अवकाश, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा देने की घोषणा

वृश्चिक : भाग्य आपका साथ देगा. कठिनाइयां समाप्त होंगी और रुके हुए कार्य गतिशील होंगे. वित्तीय मामलों में आपके लिए व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी होगा. पारिवारिक सदस्यों के मध्य पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगें. आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा.

धनु : आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे, लेकिन अगर अपने जल्दबाजी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा. यात्रा हो सकती है जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी.

मकर : आप धार्मिक विचारो वाले होंगे और कुछ पवित्र कर्म करेंगे, जिसके लिए आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी. आपका पारिवारिक जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा.

कुंभ : आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय, सोच-विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए. आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे. सोमवार को कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं. आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है.

मीन : सोमवार को परिणाम आपके पक्ष में होंगे. काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है. अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है.

https://कोरोना का नया वेरिएंट AY-4 मिला, ज्यादा तेजी से फैलने की आशंका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now