आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है. भरणी नक्षत्र दोपहर 3.50 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 14 अप्रैल बुधवार
चैत्र शुक्ल द्वितीया दोपहर 12:47 तक
मेष : आप के कार्यो से समाज में आपकी प्रशंसा होगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है. यश उत्साह बढ़ेगा. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.
वृषभ : रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है. आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं. रुका पैसा मिलेगा. सुख-समृद्धि बढ़ेगी. बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है. मेहमानों का आगमन होगा.
http://IPL 2021 : MI की सीजन में पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में KKR को 10 रन से हराया
मिथुन : अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा. व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बड़ सकता है. नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी. श्रेष्ठजनों से मेल होगा. परिवार की उलझन खत्म होगी.
कर्क : धन का कुछ अंश परोपकार में लगाएं. नौकरी में कार्य का विस्तार होगा. शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं. रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे.
सिंह : परिजनों पर व्यर्थ में संदेह न करें. अपने के महत्व को भूलें नहीं. किस व्यक्ति से क्या बात करनी है इसका विशेष ध्यान रखें. व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा.
कन्या : समय पर काम करना सीखें. विचारों पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. बजट बिगड़ सकता है. व्यवसाय सामान्य रहेगा. धर्म में रुचि बढ़ेगी.
तुला : आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है. भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है. कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे. नए संबंध बनेगे.
http://कोरोना की सभी जांच दरों में कमी, आरटीपीसीआर 550 रुपए में होगा
वृश्चिक : विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें. दूसरों पर जल्द विश्वास करने से बचें. लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है.
धनु : दिन की शुरुआत से व्यस्तता रहेगी. दिनचर्या प्रभावित होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे. व्यवसाय ठीक रहेगा.
मकर : दिन अनुकूल है. प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे. नए संबंध लाभप्रद रहेंगे. परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है. यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.
कुंभ : प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा. कीर्ति में वृद्धि होगी. संतों के दर्शन होंगे. आर्थिक मामलो में लापरवाही न करें.
मीन : समय रहते जरूरी कागजातों को टटोलें. संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे. व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
http://कोविड मरीजों के इलाज में नर्सिंग विद्यार्थियों की ली जाएंगी सेवाएं











