আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पुनः बनेगा पुष्य योग, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: November 24, 2021
---Advertisement---

आज अगहन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 1 बजे तक रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. इस दिन सुबह चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा. सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे. ग्रहों की इन स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 24 नवम्बर बुधवार

मार्गशीर्ष-अगहन कृष्णपक्ष पंचमी

मेष : आपको शुभ सूचना मिल सकती है. घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं. व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा. पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा. कार्य स्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है.

वृषभ : आप किसी की बात को दिल पर न लगाएं. नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी. व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे. काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे.

https://फिल्म ‘जर्सी’ का ट्रेलर रिलीज, छा गए शाहिद कपूर

मिथुन : आपका दिन खास रहेगा. मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें. तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे. महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है. रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें.

कर्क : बुधवार का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. कपडा व्यवसायों में अच्छा लाभ होगा. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं. ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी. नौकरी में सफलता मिलेगी. जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें.

सिंह : आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा. अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे. व्यापार में अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है.

कन्या : अपने आप पर भरोसा रखें. ज़्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं. मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे. महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी. छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी.

तुला : काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड सकती है. व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है. सोशल मीडिया के जरिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा.

https://संवेदना : अब हम लोग क्या करें सुभाष भैया?

वृश्चिक : आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं. माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

धनु : आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे. नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है. पेंडिंग छोड़ दिया गया कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकता है. संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा.

मकर : ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं. जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं. अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा. आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए. घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे.

कुंभ : आप अपने किए हुए कार्यों से आप फूले नहीं समाएंगे. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें. विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी.

मीन : नए कार्य में मन लगेंगा. आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे. युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी. भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है. व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा.

https://NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल, इस खिलाड़ी को मिली जगह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now