আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : जरुरतमंदों को कम्बल प्रदान करें, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: November 10, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज छठ पर्व मनाया जाएगा. सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में हुआ है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बन रहा है. मंगलवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर राशि में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही शनि और गुरु ग्रह स्थित हैं. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 10 नवम्बर बुधवार

कार्तिक शुक्ल छठ महापर्व सूर्यपूजा

मेष : भाग्य आपके साथ है. मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.

वृषभ : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

https://न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा बने नए कप्तान

मिथुन : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

कर्क : आप अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें. आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मज़बूत महसूस करेंगे. सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होंगी. युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं.

सिंह : आपका दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे. किसी प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं. सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें. परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

कन्या : आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे. छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं. साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. महिलाएं घर के काम में अधिक बिजी रहेंगी.

तुला : अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें. प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यावसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी. अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे. आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा.

https://10 माह से मानदेय नहीं, रसोइयों ने नहीं बनाया मध्याह्न भोजन

वृश्चिक : आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. यात्रा आदि का लुत्फ उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. आपके दिन की शुरुआत बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.

धनु : आपके काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे. व्यापार में आशाकूल लाभ होने की संभावना है. कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है. कुछ नई खरीदारी करेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशल मंगल पूछेंगे.

मकर : आपकी सेहत में सुधार होगा. अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें. कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों. अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे. ससुराल से खुशखबरी मिलेगी.

कुंभ : आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे. पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी. आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं. मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा.

मीन : आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है.

https://‘अंतिम’ का नया गाना ‘होने लगा’ रिलीज, आयुष-महिमा की रोमांटिक केमिस्ट्री आई नजर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now