আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : भोलेनाथ का करें जलाभिषेक, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: April 10, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. सूर्योदय से 7:51 तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा. सुबह पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्रूम नाम के 2 अशुभ योग आज बन रहे हैं. शुक्रवार की रात चंद्रमा राशि बदलकर मीन में और शुक्र मीन से मेष में आ चुका है. इसका असर भी सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 10 अप्रैल शनिवार

चैत्र कृष्ण चतुर्दशी जल संसाधन दिवस

मेष : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. कुबुद्धि हावी रहेगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. मित्रों से संबंध सुधरेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है.

वृष : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है. दूसरों के कार्य में दखल न दें. बड़ों की सलाह मानें. लाभ होगा. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. मानसिक बेचैनी रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. धैर्य रखें.

http://MIvsRCB : रोमांचक मुकाबले में RCB ने MI को 2 विकेट से हराया

मिथुन : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. बेवजह कहासुनी हो सकती है. कानूनी अड़चन दूर होगी. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. प्रसन्नता रहेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.

कर्क : किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. शारीरिक कष्ट संभव है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. शत्रु पस्त होंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे. निवेश शुभ रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी.

सिंह : घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें. निवेश शुभ रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे.

कन्या : शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. दु:खद समाचार मिल सकता है. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. बेवजह कहासुनी हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यापार ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. धैर्य रखें.

तुला : शत्रु पस्त होंगे. सुख के साधन जुटेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पराक्रम बढ़ेगा. लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे. कार्य की प्रशंसा होगी. शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. शुभ समय.

http://कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना पॉजिटिव, की ये अपील

वृश्चिक : घर में अतिथियों का आगमन होगा. व्यय होगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. अज्ञात भय रहेगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा.

धनु : आंखों का ख्याल रखें. अज्ञात भय सताएगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन आ सकती है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. लॉटरी व सट्टे से दूर रहें. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी.

मकर : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें. विवाद से क्लेश होगा. दूसरों के उकसाने में न आएं. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. व्यवसाय की गति धीमी रहेगी. आय में निश्चितता रहेगी. कोई बड़ी समस्या आ सकती है. धैर्य रखें.

कुंभ : शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे. सुख के साधन प्राप्त होंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी.

मीन : चोट व रोग से परेशानी संभव है. आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे. यश बढ़ेगा. व्यापार वृद्धि होगी. नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. प्रमाद न करें.

http://वित्तीय अनियमितता और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, सहायक ग्रेड 2 निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now