आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग आज बन रहा है. शाम को चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा. इस राशि में गुरु पहले से ही स्थित है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 7 अप्रैल बुधवार
चैत्र कृष्ण पापमोचनी एकादशी
मेष : शरीर कष्ट हो सकता है. पराक्रम वृद्धि होगी. लाभ तथा सम्मान बढ़ने के योग बनेंगे. निवेशादि लाभदायक होंगे. ईश्वर पर विश्वास बढ़ेगा.
वृष : शत्रु परास्त होंगे. व्यापार-निवेश से लाभ होगा. धर्म-कर्म से लाभ होगा. अधिकारी वर्ग प्रसन्न होगा. घरेलू उलझनों को अनदेखा न करें.
http://महासमुंद में रिकॉर्ड 468 और बलौदाबाजार में 209 नए कोरोना मरीज
मिथुन : अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे. परीक्षा-इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी. निवेश लाभदायक रहेगा.
कर्क : व्यय बढ़ने से क्लेश होगा. कुसंगति से बचें. जोखिम न उठाएं. हानि-दुर्घटना हो सकती है. दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे.
सिंह : रुका हुआ धन वापस आ सकता है. यात्रा से लाभ तथा निवेश-व्यापार मनोनुकूल रहेंगे. विवाद से बचें. आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी.
कन्या : अस्वस्थता बनी रहेगी. नई योजनाओं से लाभ होगा. व्यापार, निवेश व परीक्षादि में सफलता मिलेगी. कई दिनों के रुके कार्य होने के भी अवसर हैं.
तुला : शारीरिक कष्ट हो सकता है. पराक्रम वृद्धि होगी. प्रशंसा मिलेगी. निवेशादि से लाभ होगा. जोखिम वाले कार्य न करें. दिन उत्साहवर्धक रहेगा.
http://कोरोना : 10वीं-12वीं के अनुपस्थित परीक्षार्थियों को विशेष परीक्षा में बैठने की होगी अनुमति
वृश्चिक : संतान पक्ष की चिंता होगी. जोखिम वाले कार्यों में सावधानी रखें. हानि-दुर्घटना हो सकती है. चोरी-इत्यादि से बचें. संतान के कार्यों पर नजर रखें.
धनु : जीवनसाथी से तनाव बढ़ सकता है. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. निवेशादि से लाभ होगा. विवाद से बचें. बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग.
मकर : विरोधी सामने आ सकते हैं. संपत्ति के कार्यों में लाभ होगा. निवेश, परीक्षा, साक्षात्कार में सफलता मिलेगी. सरकारी काम से धन लाभ होगा.
कुंभ : बौद्धिक कार्यों में लाभ होगा. निवेश व्यापार से लाभ तथा दावत-पार्टी का आनंद मिलेगा. यात्रा हो सकती है. परिवार के सदस्यों की ओर विशेष ध्यान दें.
मीन : हानि-दुर्घटना के योग हैं, सावधानी रखें. मूल्यवान वस्तु समय पर न मिलेगी. विवाद से बचें. समय साधारण है. नवीन काम के अवसर भी हैं.
http://निरीक्षकों समेत 29 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, आदेश जारी











