আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बजरंगबली को चढ़ाएं सिंदूर का चोला, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: June 22, 2021
---Advertisement---

आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का योग बन रहा है. सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 12.30 तक रहेगा. इसके बाद अनुराधा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले विशाखा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र नाम का शुभ योग आज बन रहा है. इस दिन सुबह चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है. चंद्रमा और केतु के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 22 जून मंगलवार

ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी व त्रयोदशी

मेष : आप अपना काम ईमानदारी से करेंगें. आपके व्यवहार में सकारात्मकता ज्यादा रहेगी. धन के मामले में आप लोभ की स्थिति से बचने का प्रयास करें. आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे. बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.

वृषभ : किसी भी स्थिति में प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. दूध से संबंधित व्यापार करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा. किसी पुराने निवेश का मुनाफा मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है.

http://मौनी रॉय ने ‘जलेबी बेबी’ पर किया डांस, अंदाज देख फैंस हुए मदहोश

मिथुन : आपका दिन मिलाजुला रहेगा. इस समय प्रॉपर्टी खरीदने संबंधी कोई योजना बनाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व स्थापित कर लेंगे. बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे.

कर्क : किसी काम में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. व्यापार में नए पार्टनर्स जुड़ सकते हैं. पैसों से संबंधित कुछ मामलों में तनाव कम होगा. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है.

सिंह : आपके सभी कार्य सरलता से बनेंगे. व्यापारियों को खास लाभ होने की उम्मीद है. पैसों का लेनदेन करते समय किसी को साक्षी रखकर ही करें. युवाओं को स्थायी काम खोजने की कोशिश में सफलता मिलेगी. युवकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन खुश रहेगा.

कन्या : ये दिन आपके लिए खुद के प्रयासों से आगे बढ़ने का है. व्यापारियों को सामाजिक दायरा बढ़ाने पर ध्यान देना होगा. धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. घर के बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें.

तुला : ये दिन भविष्य में निवेश की योजना को अंतिम रूप देने का हो सकता है. घर में बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं. अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थानों में जाने से बचें.

http://सड़क निर्माण हेतु सूची में नाम नहीं, लोग बोले- क्या हमने ‘उन्हें’ इसीलिए चुनाव जिताया है?

वृश्चिक : आप ऐसा कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने पहले कभी विचार न किया हो. दैनिक आय पहले से कुछ बेहतर रहेगी. अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी शेयर ना करें. मां के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए उत्तम रहेगा.

धनु : आपका दिन अच्छा रहने वाला है. अपने लिए समय निकालकर भविष्य की योजनाओं पर काम करें. प्रॉपर्टी संबंधीं मामले सुलझेंगे. नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं. प्रभु की आराधना करने से मानसिक शांति मिलेगी. घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरतें.

मकर : कुछ परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रह सकती हैं. आर्थिक तथा पारिवारिक स्थिति को बेहतर बनाने में आपका प्रयास जारी रहेगा. पैसों और कीमती सामान को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. युवाओं को मनचाहा रोजगार मिल सकता है.

कुंभ : आपका दिन अच्छा बीतेगा. हालांकि आपको अपनी दिनचर्या या प्लानिंग में कुछ बड़े फेर-बदल करने पड़ सकते हैं. कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है. घर के बड़ों की सलाह मानना हितकर होगा. वैवाहिक चर्चा में सफलता से युवा उत्साहित रहेंगे.

मीन : आपको सितारों का साथ मिलेगा. जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे. आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा. व्यापारियों को कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहना होगा. नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.

http://कोरोना के कारण अमरनाथ यात्रा रद्द, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now